एक्सप्लोरर

भोपाल में ED की कार्रवाई, PWD के इंजीनियर की 2.5 करोड़ की संपत्ति जब्त; जानें क्यों लिया एक्शन?

ED की जांच में सामने आया कि दीपक असाई लोक निर्माण विभाग (PWD), भोपाल में अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) और प्रभारी मुख्य अभियंता (In-charge Chief Engineer) के रूप में कार्यरत थे.

ED Action In Bhopal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल (Bhopal) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD के इंजीनियर दीपक असाई की चल-अचल संपत्तियां जब्त कर ली हैं. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है.ED ने 1.05 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ED की जांच में सामने आया कि दीपक असाई लोक निर्माण विभाग (PWD), भोपाल में अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) और प्रभारी मुख्य अभियंता (In-charge Chief Engineer) के रूप में कार्यरत थे. उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और जांच एजेंसियों को संदेह है कि उन्होंने अपनी सरकारी पोस्ट का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित की. जिसके तहत ईडी ने ये कार्रवाई की है.

कैसे हुआ घोटाले का खुलासा?
PWD जैसे विभागों में अक्सर बड़ी सरकारी परियोजनाओं के ठेके और बजट से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, दीपक असाई के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें थीं, जिसके बाद उनकी संपत्तियों की जांच शुरू हुई. जांच में उनकी घोषित आय और संपत्ति में भारी अंतर पाया गया, जिसके बाद ED ने कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को जब्त कर लिया.

ED की सख्त नजर, कई अफसर रडार पर
ED लगातार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों पर कड़ी नजर रख रही है. हाल के वर्षों में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सरकारी अफसरों पर भ्रष्टाचार और काली कमाई के मामलों में कार्रवाई हुई है.सरकार अब भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. ED, CBI और अन्य जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, ताकि सरकारी पैसों का दुरुपयोग रोका जा सके. अब देखना होगा कि इस मामले में ED की आगे की जांच क्या नए खुलासे करती है और क्या अन्य अधिकारी भी इस जाल में फंसते हैं.

ये भी पढ़ें: 'इस बजट से चारों तरफ रोजगार के अवसर', Budget पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget