एक्सप्लोरर

बंगाल गवर्नर ने ED पर हमले के आरोपी TMC नेता के आतंकियों संग संबंध होने का किया दावा, पार्टी ने पूछा- बिना ठोस सबूत कैसे दे सकते हैं बयान

West Bengal ED Attack: पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले का मुद्दा गरमाता जा रहा है. राज्यपाल ने अधिकारियों को शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

ED Attack News: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हाल ही में छापेमारी करने गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला किया गया. इसमें कई अधिकारियों को चोटें भी आईं. वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जताते हुए कहा है कि ईडी अधिकारियों पर हमले का मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख सीमा पार कर भाग गया होगा. ईडी की टीम शाहजहां के यहां ही छापेमारी करने गई थी, जब उस पर हमला हुआ.

राज्यपाल आनंद बोस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टीएमसी नेता शाहजहां को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और आतंकियों संग उसके कथित संबंधों की जांच की जाए. आतंकियों के साथ शाहजहां के संबंध को लेकर दिए गए राज्यपाल के बयान पर टीएमसी ने उनकी आलोचना भी की है. शनिवार रात राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने शांति कक्ष में शिकायत मिलने पर पुलिस प्रमुख को अपराधी को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

बंगाल के राज्यपाल ने क्या कहा? 

राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'राजभवन के शांति कक्ष को शिकायत मिली कि शाहजहां शेख को कुछ राजनीतिक नेताओं का सपोर्ट मिला हुआ है. उसके कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ भी मिलीभगत है. माननीय राज्यपाल ने पुलिस प्रमुख को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने और अनुपालन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.'

बयान में आगे राज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि शाहजहां शेख के ठिकानों का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि टीएमसी नेता पर सीमा पार कर भागने और आतंकवादियों के साथ संपर्क का आरोप लगाने वाली शिकायत की तत्काल जांच होनी चाहिए. 

टीएमसी का पलटवार

राज्यपाल के बयानों पर जवाब देते हुए टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, 'हमें समझ नहीं आ रहा है कि इस बयान का आधार क्या है. संविधान के मुताबिक, राज्यपाल राज्य सरकार की सलाह के तहत काम करता है. ऐसे में वह बिनी किसी ठोस रिपोर्ट या सबूत के इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं? वह यहां समानांतर सरकार चलाने नहीं आए हैं.'

यह भी पढ़ें: बंगाल में ED की टीम पर हमले को लेकर राज्यपाल सख्त, गृह सचिव और DGP को किया तलब, कहा- बनाना रिपब्लिक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget