एक्सप्लोरर

ED Seized PFI Properties: PFI और उसके कई ट्रस्टों पर ED का एक्शन, 56 करोड़ की संपत्ति जब्त

ED Seized PFI's Properties: ईडी के मुताबिक, भारत और विदेशों में अवैध तरीकों से पीएफआई की ओर से जुटाई गई धनराशि कथित तौर पर देश भर के 29 बैंक खातों में जमा की गई थी.

ED Attached PFI Proprties: प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार, 18 अक्टूबर को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) से संबंधित 56.56 करोड़ रुपये की 35 अचल संपत्तियों को जब्त किया है. ईडी का आरोप है कि ये संपत्तियां उसके विभिन्न ट्रस्ट, फर्मों और व्यक्तियों के नाम पर हैं.

ईडी के बयान के मुताबिक, 35.43 करोड़ रुपये की 19 अचल संपत्तियां और 21.13 करोड़ रुपये की 16 अचल संपत्तियां (कुल 56.56 करोड़ रुपये की 35 अचल संपत्तियां) जब्त की गईं. अपने बयान में ईडी ने आरोप लगाया कि जांच में पता चला कि पीएफआई के पदाधिकारी, सदस्य और कैडर भारत में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने और उन्हें फंडिंग करने के लिए बैंकिंग चैनलों, हवाला, दान आदि के जरिए भारत और विदेश से धन जुटाने की साजिश कर रहे थे.

29 खातों में जमा किया अवैध रुपया

ईडी ने कहा कि पीएफआई के 29 बैंक खातों में अवैध धन जमा किया गया. भारत और विदेशों में अवैध तरीकों से पीएफआई की ओर से जुटाए गए धन को कथित तौर पर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में स्थित देश भर के 29 बैंक खातों में जमा किया गया था.

ईडी ने दावा किया कि पीएफआई के अवैध तरीकों और नकली डोनर्स के माध्यम से नकद या बैंक खाते के माध्यम से जमा किया गया धन कुल 94 करोड़ रुपये है. अब तक ईडी ने पीएफआई के 26 सदस्यों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और फरवरी 2021 से मई 2024 की अवधि में 9 अभियोजन शिकायतें दर्ज की गई हैं.

‘सिंगापुर और खाड़ी देशों में 13,000 से अधिक सक्रिय पीएफआई सदस्य’

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि सिंगापुर और खाड़ी देशों में पीएफआई के 13,000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं जिनमें कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं. एजेंसी ने कहा कि पीएफआई ने खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी मुस्लिम प्रवासियों के लिए अच्छी तरह से परिभाषित जिला कार्यकारी समितियों (डीईसी) का गठन किया है, जिन्हें धन संग्रह का काम सौंपा गया था.

ये भी पढ़ें: MUDA मामले में ED ने की छापेमारी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी दर्ज किया गया है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
क्या CJP आंदोलन बिगाड़ने के लिए भेजा गया था पत्थर वाला ट्रक? खुलासा क्या
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
LIVE: 'अमित शाह में हिम्मत नहीं, संसद में आकर बैठ सकें', लोकसभा में बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget