एक्सप्लोरर

पीएनबी घोटाला: ED ने सीज़ की नीरव मोदी की संपत्ति, अभी तक 5,870 करोड़ की जब्ती

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी के छह घर, दस दफ्तर, एक फार्म हाउस और 135 एकड़ जमीन अपने कब्जे में ले ली है.

नई दिल्ली: पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में ईडी ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी के छह घर, दस दफ्तर, एक फार्म हाउस और 135 एकड़ जमीन अपने कब्जे में ले ली है. ईडी ने नीरव मोदी का अलीबाग में स्थित फार्म हाऊस, सोलर पावर प्लांट और अहमदनगर में स्थित उनकी 135 एकड़ जमीन सहित पुणे और मुंबई में दफ्तर और घर जब्त किए हैं.

  इससे पहले अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने नीरव मोदी की पत्नी एमी को पूछताछ के लिए समन भेजा था. ईडी ने नीरव मोदी से जुड़ी एक वर्कशॉप से बड़ी संख्या में इंपोर्टेड घड़ियां भी जब्त कर लीं हैं. ईडी ने PMLA कानून के तहत नीरव मोदी ग्रुप के 30 करोड़ रुपये के बैंक खातों और 13.86 करोड़ रुपये के शेयरों पर ताज़ा जब्ती के आदेश जारी किए हैं. ईडी ने नीरव के रिश्तेदार और मेहुल चोकसी को पूछताछ के लिए बुलाया नीरव की पत्नी और अमेरिकी नागरिक एमी को समन जारी करते हुए ईडी ने नीरव के रिश्तेदार और गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चोकसी को पूछताछ के लिए 26 फरवरी को मुंबई स्थित अपने कार्यालय में बुलाया है. पूछताछ के लिए दी गई 22 फरवरी की तारीख को आने में विफल रहे नीरव को भी इसी दिन ईडी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया है. ईडी ने  176 अल्मारियां, 158 बॉक्स और 60 कंटेनर भी जब्त किए एजेंसी ने पिछले हफ्ते अलग-अलग जगहों पर नीरव से जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद बड़ी संख्या में इम्पोर्टेड घड़ियां, स्टील की 176 अलमारियां, 158 बॉक्स और 60 कंटेनर जब्त किए हैं. ईडी ने बीते गुरुवार को कारोबारी और उसके ग्रुप से जुड़ी 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जमा राशि, शेयर और कारें जब्त की थीं. दावा किया गया है कि ईडी द्वारा इस मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति 5,870 करोड़ रुपये की है. एजेंसी ने कहा कि इसका स्वतंत्र मूल्यांकन कराया जा रहा है. यह भी पढ़ें- मेहुल चोकसी ने कर्मचारियों को लिखी चिट्टी, कहा- अपने लिए नौकरी ढूंढ़ लें, मेरे पास सैलरी के पैसे नहीं यूपी इन्वेस्टर्स मीट से था कोठारी को बुलावा लेकिन पहले ही CBI ने पकड़ लिया बैंकिंग घोटाला: असहाय नज़र आए जेटली, कहा- देश में नेताओं की जवाबदेही है लेकिन नियामकों की नहीं? खुलासा: ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को द्वारका सेठ ने लगाया 390 करोड़ का चूना, CBI ने दर्ज किया केस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! क्यों नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, क्यों नाकाम हो रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget