एक्सप्लोरर

केजरीवाल को चुनाव आयोग का नोटिस, वोट की खातिर 'सामाजिक सौहार्द' को बिगाड़ने वाले वीडियो पर कल तक जवाब मांगा

अरविंद केजरीवाल ने 2 फरवरी को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. चुनाव आयोग ने आरंभिक तौर पर केजरीवाल को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है. कल शाम पांच बजे तक नोटिस का जवाब देना है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कल यानी 8 फरवरी को चुनाव है, इस बीच अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. आज चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी की है जिसका जवाब उन्हें कल शाम 5 बजे तक देना है.

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने 2 फरवरी की रात अपने ट्विटर एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि बाकी पार्टियां और मीडिया हिन्दू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और CAA-NRC कर रही हैं जबकि अरविंद केजरीवाल काम के मुद्दों पर बात कर रहे हैं.

इस वीडियो के खिलाफ बीजेपी ने 4 फरवरी को चुनाव आयोग में शिकायत की थी जिसके बाद आज आयोग ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. चुनाव आयोग की नोटिस में जो बात सबसे अहम है वो ये कि खुद चुनाव आयोग ने आरंभिक तौर पर केजरीवाल को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है.

चुनाव आयोग की नोटिस के मुताबिक इस वीडियो में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने, सामाजिक और धार्मिक समुदायों के बीच मौजूदा मतभेदों को बढ़ाने और वोट हासिल करने के लिए साम्प्रदायिक भावनाओं को उकसाने की क्षमता है. केजरीवाल को कल (शनिवार) शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देना है, अगर अरविंद केजरीवाल कोई जवाब नहीं देते हैं तो चुनाव आयोग स्वतः कार्रवाई करेगा.

इसके अलावा आज आम आदमी पार्टी के लिए एक और बुरी खबर आई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पार्टी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है जिसमें अरविंद केजरीवाल का नाम है. वैसे तो ये एफआईआर 25 जनवरी को ही दर्ज हो गई थी लेकिन ये आज सामने आई है.

एफआईआर के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने 'शोले' फिल्म के एक सीन के साथ छेड़छाड़ करके उसमें बीजेपी नेताओं को डकैत दिखाया था जिसमें अमित शाह डकैतों के सरदार थे. इस वीडियो की शिकायत करते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया था कि वोट हासिल करने के लिए बनाये गए इस वीडियो से बीजेपी नेताओं की छवि को नुकसान पहुंचा है. कल दिल्ली में चुनाव हैं और उससे ठीक पहले चुनाव आयोग के नोटिस और स्पेशल सेल की ये एफआईआर सामने आने से राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब दिल्ली से...' योगेंद्र यादव का आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
प्रशांत भूषण ने अब किस पर लगाए आरोप? बोले- 'लोकतंत्र का मजाक उड़ाया...'
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget