एक्सप्लोरर

Drugs Seized in Assam: असम में 13 करोड़ रुपये की नशीली दवा बरामद, BSF ने बैन हो चुकी 'याबा टेबलेट' के 25 पैकेट किए जब्त

Drugs Seized in Assam: याबा टेबलेट्स सिंथेटिक नारकोटिक्स ड्रग है और क्रेजी ड्रग के नाम से जानी जाती है. भारत मे इस ड्रग पर बैन है.

Drugs Seized in Assam: बांग्लादेश सीमा से सटे असम के करीमगंज इलाके से बीएसएफ (BSF) ने 'क्रेजी ड्रग' के नाम से कुख्यात 'याबा' की एक बड़ी खेप को जब्त किया है जि‌सकी कुल कीमत इंटरनेशनल बाजार में करीब 13 करोड़ आंकी गई है. बीएसएफ के मुताबिक, प्रतिबंधित 'याबा' की करीब 13 लाख टेबलेट बरामद की गई हैं.  इस मामले में BSF ने असम पुलिस की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है.

BSF के आधिकारिक बयान के मुताबिक, एक पुख्ता सूचना के आधार पर बीएसएफ ने राज्य पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में करीमगंज के नीलम बाजार इलाके से समसून नूर नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया, जो नीलम बाजार इलाके का ही मूल निवासी है. उसके कब्जे से प्रतिबंधित याबा टेबलेट ड्रग के 25 पैकेट जब्त किए गए. करीमगंज के एडिशनल SP की मौजूदगी में टेबलेट्स की गिनती की गई तो उनकी गिनती 12.96 हजार आंकी की गई.

पकड़े गए आरोपी से की जा रही है पूछताछ

प्रथमदृष्टया, नीलम बाजार पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है और पकड़े गए आरोपी ‌से पूछताछ की जा रही है कि उसे ड्रग्स की ये खेप कहां से मिली है और कहां वो इसे ठिकाने लगा रहा था. जानकारी के मुताबिक, जिस जगह से समसून नूर को प्रतिबंधित याबा टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया गया है उसकी दूरी बांग्लादेश सीमा से करीब 14 किलोमीटर है और निकटतम बीएसएफ चौकी करीब 11 किलोमीटर पर है.

सिंथेटिक नारकोटिक्स ड्रग है याबा टेबलेट्स

गौरतलब है कि याबा टेबलेट्स सिंथेटिक नारकोटिक्स ड्रग है और क्रेजी ड्रग के नाम से जानी जाती है. भारत मे इस ड्रग पर बैन है. लेकिन हाल के सालों में इस ड्रग्स‌ की डिमांड उत्तर-पूर्व के राज्यों में काफी बढ़ गई है. यए ड्रग 'थाई ड्रग' के नाम ‌से भी जानी जाती है. इसकी स्मगलिंग म्यांमार से उत्तर-पूर्व के राज्यों में की जाती है. इसके अलावा इस‌ ड्रग को भारत के रास्ते बांग्लादेश भी भेजा जाता है.

ये भी पढ़ें: 

All Party Meet: कृषि कानूनों की वापसी वाले विधेयक कल संसद में होगा पेश, पीएम ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु, मंदिर कमेटी पर केस दर्ज
तेलंगाना के नलगोंडा में दर्दनाक हादसा, भीड़ की धक्का-मुक्की से आग में गिरकर घायल हुए श्रद्धालु
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तमिलनाडु में फिर साथ चुनाव लड़ेंगे DMK-कांग्रेस, फॉर्मूला तय, किसे-कितनी मिलेंगी सीटें?
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
तेलंगाना के संगारेड्डी NH65 पर चलती कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात
ईरान-अमेरिका जंग के बीच दिल्ली लौटे यात्री, होली-ईद के मौके पर परिवारों को मिली राहत, बताया कैसे थे हालात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget