एक्सप्लोरर

Drugs Case: नवाब मलिक के दावों पर बोलीं समीर वानखेड़े की पत्नी- निकाहनामा गलत नहीं, लोग चाहते हैं वह पद से हट जाएं

Drugs Case: नवाब मलिक और निकाह कराने वाले काज़ी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि समीर निकाह के वक्त मुसलमान थे. अब वानखेड़े की पत्नी क्रांति ने कहा है कि मैंने कभी नहीं कहा कि निकाहनामा गलत है.

Drugs Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के निकाहनामे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. एनसीपी नेता नवाब मलिक के बाद अब समीर वानखेड़े का निकाह कराने वाले काज़ी ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि वह निकाह के वक्त मुसलमान थे. काज़ी के इन दावों पर अब समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने कहा है कि मैंने कभी नहीं कहा कि निकाहनामा गलत है. शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी. इससे पहले आज एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने ट्विटर पर समीर वानखेड़े के निकाह की तस्वीर और फार्म शेयर किया था.

नवाब मलिक बेकवास बातें लिखते रहते हैं- क्रांति

समीर पर लग रहे आरोपों को लेकर क्रांति वानखेड़े ने कहा, ‘’मैने कभी नहीं कहा कि समीर वानखेड़े का निकाहनामा गलत है. वह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई थी. मैं मौलाना साहब से कहना चाहती हूं कि निकाह के लिए एक लीगल सर्टिफिकेट की जरूरत होती है और समीर ने खुद को लीगली कन्वर्ट नहीं किया है.’’ उन्होंने कहा कि नवाब मलिक बेकवास बातें लिखते रहते हैं.

क्रांति वानखेड़े ने आगे कहा, ‘’मुझे लगता है कि समीर को अब सीरियसली नहीं लिया जाएगा, क्योंकि ये सोची समझी साजिश है. बहुत लोग चाहते हैं कि समीर कुर्सी से हट जाएं.’’ उन्होंने कहा, ‘’बहुत से ड्रग माफिया इस केस में संलिप्त हैं. इसलिए वो चाहते हैं कि समीर इस पद से हट जाएं. अगर वो पद से हट भी गए तो कोई बड़ी बात नहीं है. नवाब मालिक जिस तरह से महिलाओं की निजता पर अटैक कर रहे हैं, वो ऐसा नहीं कर सकते.’’

अगर वह हिंदू होते तो ये निकाह ही नहीं होता- काज़ी

निकाह कराने वाले मौलाना मुजम्मिल अहमद ने कहा, ‘’मैं ही निकाह पढ़ाने गया था, अगर वह हिंदू होते तो ये निकाह ही नहीं होता. ये निकाह खुशी के साथ हुआ था और उस वक्त सभी लोग मुस्लमान थे. काज़ी ने दवा किया, ‘’समीर वानखेड़े झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने निकाह करने के बाद हास्ताक्षर भी किए थे. निकाह के रजिस्ट्रेशन फार्म पर गवाहों के नाम भी लिखे गए थे.’’

क्या है मामला?

दरअसल आज नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े को लेकर नए ट्वीट किए हैं. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की पहली शादी का निकाहनामा पेश किया है. मलिक ने दावा किया है कि 'निकाहनामे' में समीर का नाम 'समीर दाऊद वानखेडे' लिखा है. नवाब मलिक ने दावा किया है, ''साल 2006 में 7 दिसंबर, गुरुवार को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी के बीच निकाह हुआ था. यह निकाह मुंबई के अंधेरी (वेस्ट) के लोखंडवाला कॉम्पलेक्स में हुआ था.'' अगर ये दावे सच साबित होते हैं तो समीर वानखेडे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

Exclusive: समीर वानखेड़े का निकाह करने वाले काज़ी का बड़ा खुलासा, कहा- 'शादी के वक्त मुसलमान था पूरा परिवार'

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: अमित मालवीय का नवाब मलिक पर हमला, कहा- NCB अधिकारी वानखेड़े से मलिक निकाल रहे हैं निजी खुन्नस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Andhra Pradesh Missing Fishermen: बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
बंगाल की खाड़ी में उठा संकट! आंध्र प्रदेश के 7 मछुआरे समुद्र में लापता, तलाश में जुटे मरीन पुलिस
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget