एक्सप्लोरर

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: अमित मालवीय का नवाब मलिक पर हमला, कहा- NCB अधिकारी वानखेड़े से मलिक निकाल रहे हैं निजी खुन्नस

Nawab Malik vs Sameer Wankhede: अमित मालवीय ने कहा कि नवाब मलिक एनसीबी और समीर वानखेड़े पर पर्सनल हमले कर रहे हैं. खासकर इसलिए क्योंकि एनसीबी ने मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स के केस में पकड़ा था.

Aryan khan Drugs Case: मुंबई में क्रूज पर कथित ड्रग्स पार्टी के बाद गिरफ्तार हुए आर्यन खान को लेकर देशभर में सियासत तेज है. खासकर महाराष्ट्र की सत्ता में बैठी पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हैं तो वहीं बीजेपी की ओर से भी जुबानी बाण चलाए जा रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक की ओर से एनसीबी और समीर वानखेड़े पर लगाए नए आरोपों के बाद बीजेपी भी मुखर हो गई है. बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने नवाब मलिक को घेरा है. अमित मालवीय ने कहा कि नवाब मलिक एनसीबी और समीर वानखेड़े को जानबूझकर निशाना बना रहे हैं.

अमित मालवीय का नवाब मलिक पर हमला

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने कहा कि नवाब मलिक मामले को जानबूझकर बढ़ा रहे हैं. अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''नवाब मलिक एनसीबी और समीर वानखेड़े पर पर्सनल हमले कर रहे हैं. खासकर इसलिए क्योंकि एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स के मामले में पकड़ा था. समीर खान को 9 महीने बाद इसी साल सितंबर महीने में ही जमानत पर रिहा किया गया था. नवाब मलिक अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं. वो मंत्री पद के विशेषाधिकार का इस्तेमाल व्यक्तिगत मामले को साधने के लिए कर रहे हैं.''

नवाब मलिक का बीजेपी पर पलटवार

बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने जब नवाब मलिक को कठघरे में खड़ा किया तो मलिक भी चुप कहां रहने वाले थे. नवाब मलिक ने कहा कि जब मामले को उजागर किया जा रहा है तो बीजेपी को परेशानी होने लगी है. उन्होंने अमित मालवीय के ट्वीट पर कहा कि समीर वानखेड़े के फर्जीवाड़े को उजागर कर रहे हैं तो BJP को मिर्ची क्यों लग रही है? बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को घेरने के लिए हर रोज नए-नए आरोप लेकर सामने आ रहे हैं. नवाब मलिक का ये दावा है कि एनसीबी अधिकारी का निकाह साल 2006 में एक मुस्लिम लड़की से हुआ था. नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े के कथित निकाह की एक तस्वीर भी पोस्ट की है. इससे पहले नवाब मलिक ने एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े पर फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने का आरोप लगाया था.

Two decades of PM Modi: पीएम मोदी के सत्ता में 20 साल, अमित शाह बोले- आज पीएम मोदी को मुझसे ज्यादा जनता जानती है

Pegasus Spyware Case: पेगासस जासूसी कांड की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget