एक्सप्लोरर

ड्रग्स केस: दीपिका पादुकोण से 26 सितंबर को होगी NCB की पूछताछ, कल इन दो से पूछे जाएंगे सवाल

ड्रग्स केस की जांच के सिलसिले में एनसीबी की टीम 26 सितंबर को दीपिका पादुकोण से पूछताछ करेगी.

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण गोवा से मुंबई आज रात 9 बजे के करीब पहुंचेंगी. दीपिका से 26 सितंबर को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पूछताछ करेगी. अभिनेत्री को बुधवार को एनसीबी ने समन भेजा था.

इसके साथ ही एनसीबी ने श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह और अन्य कुछ लोगों को समन जारी किया था. आज फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी से एनसीबी की टीम ने पूछताछ की.

कल रकुल प्रीत से होगी पूछताछ

एनसीबी की टीम रकुल प्रीत सिंह और करिश्मा प्रकाश से कल पूछताछ करेगी. वहीं दीपिका के साथ सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ होगी. सारा आज ही गोवा से मुंबई पहुंची हैं.

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मादक पदार्थ का 'एंगल' सामने आने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी और फिर जांच का दायरा विस्तृत करते हुए मुम्बई फिल्म जगत की 'ए श्रेणी' की हस्तियों को जांच में शामिल होने को कहा गया है.

राजपूत (24) बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे. एनसीबी कथित तौर पर मादक पदार्थ खरीदने और उनका इस्तेमाल करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. एनसीबी सूत्रों ने बताया कि रिया ने अपने बयान में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का जिक्र किया था.

Exclusive: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा- बड़े क्रिकेटर्स की बीवियां लेती हैं ड्रग्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget