एक्सप्लोरर

Exclusive: शर्लिन चोपड़ा का बड़ा खुलासा- बड़े क्रिकेटर्स की बीवियां लेती हैं ड्रग्स

शर्लिन चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियां ड्रग्स लेती हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से फैल रहे ड्रग्स के मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ से एक्सलूसिव बातचीत की है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा एनसीबी जो काम कर रही हैं बहुत अच्छा काम कर रही हैं. इसके साथ ही शर्लिन चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि बड़े क्रिकेटर्स और सुपरस्टार्स की बीवियां ड्रग्स लेती हैं.

शर्लिन ने कहा, " एनसीबी जो काम कर रही है बहुत अच्छा काम कर रही है. इतने सालों से हम ये मानते आ रहे हैं कि जो हमारे सुपरस्टार्स है, डीवा हैं, ये हमारे देवी देवता हैं. आज उन देवी-देवताओं की असलियत सामने आ गई है. ये लोग माल लेते हैं. माल कितनी बार लेते है, कब-कब लेते हैं, अब बताएंगे ये लोग एनसीबी के पास जाकर."

शर्लिन चोपड़ा ने ड्रग्स पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं कोलकाता गई थी केकेआर का मैच देखने के लिए. मैच के बाद आफ्टर मैच पार्टी रखी गई थी. मैं भी उस पार्टी में गई. उस पार्टी में मैंने देखा कि क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सेलेब्स सब दम मारो दम कर रहे थे. वहां सभी के साथ मैंने डांस और मस्ती की. मैं डांस करते करते बहुत थक गई थी. तो मैं फ्रेश होने के लिए वॉशरूम में गई. वहां जो चल रहा था वो देखकर मैं हैरान हो गई."

उन्होंने आगे बताया, "हमारे क्रिकेट सुपरस्टार्स की जो बीवियां हैं वो व्हाइट पाउडर यानि कोकिन स्नॉट कर रहे थे. ये देखकर मुझे लगा कि ये लोग क्या कर रहे हैं और क्यूं कर रहे है. फिर वो स्माइल कर रहे हैं. फिर मैंने भी उन्हे स्माइल दी और वहां से निकल गई मैं. मुझे लगा मैं गलत जगह आ गई मैं. उसके बाद देखा मैंने सभी गपशप कर रहे हैं, पार्टी कर रहे हैं. ड्रग्स के बाद पार्टीज का सिलसिला थमता नही है. एक के बाद एक पार्टी होती रहती हैं."

हालांकि इस दौरान शर्लिन ने किसी भी क्रिकेटर या उनकी वाइफ का नाम नहीं लिया. उन्होंने कहा कि जब एनसीबी से बुलावा आएगा तो बता दिया जाएगा. उन्होंने कहा, "जिन जिन के नाम सामने आ रहे हैं सिर्फ इतने ही लोग नहीं है बल्कि ये नेक्सेस बहुत बड़ा है. अभी तक एनसीबी बड़े प्लेयर्स तक नहीं पहुंची है. मुझे पूरी उम्मीद है कि वो पहुंचेगी. आने वाले दिनों में ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े प्लेयर्स तक एनसीबी पहुंचने वाली है. जब उनके बुलाया जाएगा तो लोगों को पता चलेगे ये नेक्सेस कितना बड़ी है."

स्टार वाइफ्स पर निशाना साधते हुए शर्लिन ने कहा,"स्टार वाइफ जिनके बारे में हम पढ़ते हैं उनके बैग की कीमत, उनके शूज की कीमत... अब हम लोगों को पता करना चाहिए कि ये लोग कौन सा माल लेते हैं."

इसके साथ ही शर्मिन के क्वान कंपनी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "क्वान का जो मालिक है वो एक नंबर का गंदा इंसान है. जब मैं उससे मिलने गई उससे पहले मुझे उसके बारे में नहीं पता था, मिलने के बाद समझ में आया कि वो कितना गंदा है. उसने बहुत गंदी गंदी बातें की. मैं काफी अच्छे से तैयार होकर गई थी. उसने मुझे ऊपर से नीचे तक घूर के देखा, मैने पूछा क्या हुआ कुछ फटा पहन लिया क्या मैंने, या कुछ दाग लगा है क्या. उसमे मुझसे पूछा ये जो आपके ब्रेस्ट हैं ये रीयल है क्या? एक गंदा इंसान ही ऐसी बात कर सकता है ना."

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget