एक्सप्लोरर

डीआरडीओ ने सब-सोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का किया सफल परीक्षण

मिसाइल दागने के बाद उस पर इलेक्ट्रो आप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, राडार और ग्राउंड टेलीमेट्री सिस्टम से पूरी नजर रखी गई जिसे समुद्र तट पर लगाया गया था.

बालासोर: भारत ने पहली बार स्वदेश में ही डिजाइन की गई और विकसित की गई लंबी दूरी की सब-सोनिक क्रूज मिसाइल 'निर्भय' का यहां ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से सोमवार को सफल परीक्षण किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि इस अत्याधुनिक मिसाइल को कई प्लेटफॉर्म पर तैनात किया जा सकता है.

डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल का परीक्षण दोपहर 11 बजकर 44 मिनट पर यहां के पास स्थित चांदीपुर के इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण परिसर-3 से किया गया.

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह छठा विकास परीक्षण था जिसका उद्देश्य कम ऊंचाई पर वेपॉइंट नेविगेशन का उपयोग करते हुए 'बूस्ट फेज़' और 'क्रूज़ फेज़' की पुनरावृत्ति को साबित करना था.

मिसाइल दागने के बाद उस पर इलेक्ट्रो आप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम, राडार और ग्राउंड टेलीमेट्री सिस्टम से पूरी नजर रखी गई जिसे समुद्र तट पर लगाया गया था.

डीआरडीओ ने परीक्षण को सफल बताया. उसने कहा कि इसने मिशन के सारे उद्देश्य प्राप्त किये. इस मिसाइल में राकेट बूस्टर और टर्बोफैन/जेट के साथ एक इंजन है. इससे पहले 'निर्भय' क्रूज मिसाइल का अंतिम सफल परीक्षण सात नवंबर, 2017 को किया गया था.

छत्तीसगढ़ के एक गांव के लिए मुसीबत बना 'राफेल' विवाद

दिल्ली के कीर्तिनगर में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: थाने के बाहर राहुल गांधी का धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget