ओवैसी के बयान पर सेना ने दिया जवाब- शहीदों को किसी धर्म से न जोड़ा जाए
पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के जवान लगातार शहीद हो रहे हैं. इस मुद्दे पर हर कोई कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ बयान दे रहा है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना के जवान लगातार शहीद हो रहे हैं. इस मुद्दे पर हर कोई कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ बयान दे रहा है. ताजा बयान असदुद्दीन ओवैसी का था जिसमें उन्होंने कहा था कि शहीद हुए 7 जवानों में से 5 मुस्लिम थे. अब इस बयान पर सेना की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है.
सेना की ओर से कहा गया है कि शहीदों को धर्म के चश्मे से ना देखा जाए. सेना की उत्तरी कमान के कमांडर देवराज ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग इस तरह के बयान दे रहे हैं वह निश्चित रूप से सेना के बारे में नहीं जानते. जो लोग हथियार उठा रहे हैं वह केवल आतंकी हैं और सेना उनसे निपट लेगी.
ओवैसी ने कहा कि बीजेपी-पीडीपी वाले दोनों बैठ कर मलाई खा रहे हैं. कब तक ड्रामा करते रहेंगे ये लोग. ये इनकी नाकामी है. अब ये सोचना है कि इन चीजों की जिम्मेदारी किसकी होगी. 7 में से 5 कश्मीरी मुसलमान थे. अब इसपे कुछ क्यों नहीं बोला जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इससे सबक हासिल करना पड़ेगा उन लोगों को जो मुसलमानों की वफादारी पर शक करते हैं. जो उनको आज भी पाकिस्तानी कह रहे हैं, जबकि हम तो जान दे रहे हैं.
Source: IOCL


























