एक्सप्लोरर

दीवाली और छठ को लेकर रेलवे चलाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. स्पेशल ट्रेनों में आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल ट्रेन और सहरसा-दिल्ली स्पेशल और भुवनेश्वर साप्ताहिक सुविधा स्‍पेशल ट्रेन शामिल हैं.

नई दिल्ली: दीवाली और छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों की सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी. इसके तहत आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल ट्रेन, दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल ट्रेन, सहरसा-दिल्ली स्पेशल और भुवनेश्वर साप्ताहिक सुविधा स्‍पेशल ट्रेन शामिल हैं.

पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल

82365 पटना-आनंद विहार टर्मिनल सुविधा स्पेशल/03266 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन छह फेरे लगाएगी. ये ट्रेन तीन, सात ओर दस नबंवर को पटना से रात के 08.30 खुलेगी और अगले दिन दोपहर 02.20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन चार, आठ और ग्यारह नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 06.35 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 04.30 बजे पटना पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक एसी 2 टीयर, चार एसी 3 टीयर और आठ स्लीपर बोगी होगी. यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

करतारपुर दर्शन: भारतीय श्रद्धालुओं को देने होंगे 20 डॉलर, भक्तों की खातिर मजबूरी में भारत ने भरी हामी

दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल

82527 दरभंगा-दिल्ली जंक्शन सुविधा स्पेशल/05528 दिल्ली जंक्शन-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो फेरे लगाएगी. ये ट्रेन चार नवंबर को दरभंगा से रात 09.30 बजे खुलेगी और अगले दिन रात के 10.10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन (05528) छह नबंवर को दिल्ली जंक्शन से 12.10 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक एसी 2 टीयर, तीन एसी 3 टीयर, ग्यारह स्लीपर, सात जनरल और दो सेकेंड क्लास होगी. यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गौंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

सहरसा-दिल्ली-सहरसा स्पेशल 

यह ट्रेन चार फेरे लगाएगी. 05531 सहरसा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन पांच नवंबर और आठ नवंबर को सहरसा से रात 09.35 बजे खुलेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन तड़के 02.00 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. वापसी दिशा में ये ट्रेन (05532) सात नवंबर और दस नवंबर को दिल्ली जंक्शन से सुबहर 05.00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 09.15 बजे सहरसा पहुंचेगी. रास्ते में ये ट्रेन एस.बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड़, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड़, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, पनियाहावा, गोरखपुर, बस्ती, गौंड़ा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

पाकिस्तान की परमाणु युद्ध की धमकी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान- मुंह तोड़ जवाब देगी सेना

भुवनेश्वर साप्ताहिक सुविधा स्‍पेशल

ये ट्रेन छह फेरे लगाएगी. भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक सुविधा स्पेशल 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक भुवनेश्वर से हर रविवार की रात 11.55 बजे खुलेगी और मंगलवार सुबह 07.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन तीन फेरे लेगी. 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से हर मंगलवार को दोपहर 12.55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 05.45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी. तीन एसी 3 टीयर, दस शयनयान, तीन सामान्य श्रेणी और दो द्वितीय श्रेणी कम सामानयान के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में कटक, भद्रक, बालासोर, हिजली, बांकुड़ा, आद्रा, गोमोह, कोडरमा, गया, सासाराम, दीन दयाल उपाध्याय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
अभिजीत दीपके का हिरासत में बड़ा बयान, 'जो लगाना है लगा लो, हम...'
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग
कौन हैं ज्ञानेश कुमार जिनके खिलाफ दिल्ली में होगा प्रदर्शन, CJP क्यों कर रही इस्तीफे की मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget