एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले, 'मैं इंडिया गठबंधन को चुनौती मानता हूं, क्योंकि...'

I.N.D.I.A Alliance: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि वे 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव कहां से लड़ना चाहते हैं. इस दौरान उन्होंंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उनकी पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लोग किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेते और वे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को भी चुनौती मानते हैं. उन्होंने कहा, "बीजेपी का एजेंडा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर मिले."

'ओडिशा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहूंगा'- केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि अगर पार्टी अवसर देती है तो वह 2024 में ओडिशा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे और उन्होंने इसके लिए पार्टी से अनुरोध किया है. उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने (कांग्रेस ने) अपने शासनकाल में महिला आरक्षण विधेयक को निष्प्रभावी (लैप्स) होने दिया और उनकी नीयत इसे पारित कराने की कभी नहीं रही.

'इंडिया गठबंधन है चुनौती'

यह पूछे जाने पर कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में क्या विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन बीजेपी नीत एनडीए के लिए वास्तविक चुनौती है. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं इंडिया गठबंधन भी चुनौती मानता हूं. बीजेपी और एनडीए के लोग किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेते. सामान्य कार्यकर्ता से लेकर सर्वोच्च नेतृत्व तक गंभीरता से लेता है.’’

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी खुद सामने से नेतृत्व करते हैं, अपने कार्यों का ब्योरा देते हैं, लोगों से निवेदन करते हैं. पीएम अपना रिपोर्ट कार्ड देते हैं, विपक्ष की गुमराह करने वाली बातों को और उनके दोहरेपन को उजागर करते हैं.''

विपक्षी गठबंधन इंडिया को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह तो बेमन का गठजोड़ है, मौकापरस्ती का गठजोड़ है, घमंडिया गठजोड़ है. वे कोई भी गठजोड़ बनाएं, हमारा लक्ष्य अथक परिश्रम करके लोगों का आशीर्वाद पाने का प्रयास है." 

महिला आरक्षण बिल क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

महिला आरक्षण विधेयक से संबंधित एक सवाल के जवाब में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की माताओं, बहनों को राजनीतिक अधिकार देकर दुनिया के अंदर एक मिसाल कायम की.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस नीत यूपीए तो 2008 में महिला आरक्षण विधेयक लेकर आए और 2014 तक इसे लैप्स होने दिया.’’

राहुल गांधी पर निशाना साधा

जातिगत गणना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी ने पिछले 75 सालों में पिछड़े, गरीबों के लिए क्या काम किया?

इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों में बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें:  'खता क्या की हमने, पता ही नहीं...', सीएम अशोक गहलोत ने दौरे पर उठाए सवाल तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget