एक्सप्लोरर

'खता क्या की हमने, पता ही नहीं...', सीएम अशोक गहलोत ने दौरे पर उठाए सवाल तो उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने यूं दिया जवाब

Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान के दौरे पर हैं. उनके दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया था. उपराष्ट्रपति ने जवाब दिया है.

Jagdeep Dhankhar Rajasthan Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उठाई गई आपत्ति पर परोक्ष रूप से जवाब दिया है.

शुक्रवार (6 अक्टूबर) को उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बगैर नाम लिए सीएम अशोक गहलोत की आपत्ति पर कहा, "मैं यहां पर आया हूं, ठीक काम कर रहा हूं, कोई गलत काम थोड़े ही है.''

'न तो संविधान को पढ़ा, न कानून को पढ़ा, न अपने पद की मर्यादा रखी'

उपराष्ट्रपति ने कहा, ''पहले भी कई जगह गया, पर कुछ लोगों ने कहा कि आप क्यों आते हो बार-बार. अरे मुझे समझ में नहीं आया कि क्यों कह रहो कि बार-बार... मैं थोड़ा अचंभित हो गया क्योंकि कहने वाले ने न तो संविधान को पढ़ा, न कानून को पढ़ा, न अपने पद की मर्यादा रखी. थोड़ा अगर सोच लेते, कानून में झांक लेते तो उनको पता लग जाता कि भारत के उपराष्ट्रपति की कोई भी यात्रा अचानक नहीं होती, बड़े सोच-विचार, मंथन-चिंतन के बाद होती है, पर कह दिया कि आपका आना ठीक नहीं है, किस कानून के तहत, पता नहीं.''

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कविता पढ़कर दिया जवाब

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने आगे कहा, ''...व्यथित होकर, दुखी होकर, पीड़ित महसूस करके कि मुझे इस मामले में क्यों घसीटा, मेरा काम तो संविधान सम्मत था, जनता के भले के लिए था, कृषक पुत्र होने के नाते किसान संस्थाओं में गया, शिक्षा का मैं प्रोडक्ट हूं, शिक्षा की वजह से मेरी उन्नति हुई है तो मैं हर जगह संस्थाओं में भी गया, बाकी मेरी यात्रा विधानसभा के अध्यक्ष के निमंत्रण पर हुई, केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में हुई, राज्य सरकार ने कोई कार्यक्रम नहीं बनाया, नहीं बुलाया, मुझे तो परेशानी नहीं है, उनका विवेक है, वो जानें. इस पृष्ठभूमि में मैंने जो कविता बनाई है-

खता क्या ही हमने, पता ही नहीं
आपत्ति क्यों है उन्हें, हमारे घर आने की, पता ही नहीं
ये कैसा मंजर है, समझ से परे है
सवालिया निशान क्यों है, अपने घर आने में
क्या जुल्म है, पता ही नहीं''

इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, ''कुछ लोग कह रहे हैं कि आप यहां बार-बार क्यों आते हैं... मुझे उम्मीद नहीं थी कि सत्ता में बैठे लोग संवैधानिक पदों को हल्के में लेंगे. यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. संवैधानिक पदों का सम्मान होना चाहिए और हम सभी को एकजुट होकर, हाथ में हाथ डालकर, सहमति से सहयोग और समन्वय के साथ बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा करनी होगी."

उपराष्ट्रपति के दौरे से पहले क्या कहा था सीएम अशोक गहलोत ने?

सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि कुछ दिन में चुनाव होना है, इसी वजह से उपराष्ट्रपति राज्य के दौरे कर रहे है. संवैधानिक पद पर होते हुए वह ऐसा करेंगे तो लोग क्या सोचेंगे. हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह उनका (उपराष्ट्रपति का) सम्मान करते हैं, वह राष्ट्रपति बनें. वह राजस्थान के हैं, यहां आएंगे लेकिन अभी चुनाव को देखते हुए मेहरबानी करें.

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पहला कश्मीर दौरा, इस विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget