एक्सप्लोरर

Dhananjay Singh: जेल से छूटने के बाद पहले इंटरव्यू में पीएम मोदी-अमित शाह से संबंधों को लेकर क्या बोले धनंजय सिंह?

लोकसभा चुनाव के बीच जौनपुर में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है. पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, मैंने किसी दबाव में ऐसा फैसला नहीं लिया.

Dhananjay Singh On PM Modi and Amit Shah: जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं धनंजय सिंह ने संकेत दिए हैं कि उनकी पत्नी श्रीकला बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. जेल से बाहर आने के बाद बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने एबीपी न्यूज को दिए पहले इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से संबंधों का भी जिक्र किया. 

धनंजय सिंह ने कहा, बीजेपी को समर्थन देने के पीछे मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है. हम किसी का दबाव मानने वाले लोग नहीं हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी के सभी नेताओं से मेरे अच्छे रिश्ते रहे हैं. मैं जब सांसद था तब मेरी पीएम मोदी से मुलाकात हुई थी. 2011 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी मेरी उनसे मुलाकात हुई.गृह मंत्री अमित शाह से मेरी अच्छी मुलाकात हुई, अच्छी मुलाकात रही, कभी ऐसा नहीं रहा.

मेरी पत्नी तेलंगाना बीजेपी में रह चुकीं- धनंजय सिंह

धनंजय सिंह ने कहा, हमारी राजनीति निर्दलीय रही है. हमारी पत्नी तेलंगाना में बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं. मेरी पत्नी के बुआ के लड़के कोंडा विवेश्वर रेड्डी चेवेल्ला से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. मेरा झगड़ा बीजेपी से चल रहा है, लेकिन मेरी पत्नी ने बीजेपी में लाख से ज्यादा सदस्य बनाए  थे. छात्र जीवन में भी हमारा विद्यार्थी परिषद से लगाव रहा है. धनंजय सिंह ने कहा, लोकतंत्र में हम तटस्थ नहीं रह सकते. यहां तो आपको विपक्ष में होना चाहिए या तो पक्ष में. मैंने भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया.

जब धनंजय से पूछा गया कि क्या उनकी पत्नी श्रीकला बीजेपी में शामिल होंगी, इस पर उन्होंने कहा, ये आप श्रीकला से पूछिए. उन्होंने पहले भी बीजेपी में काम किया है, अगर पार्टी उनसे संपर्क करती है तो वे शामिल हो सकती हैं. ये उनका विचार है. मेरी राजनीति निर्दलीय रही है. मैं निर्दलीय ही रहूंगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VB GRAM G Act: सरकार ने जारी कर दिया इस एक्ट का नोटिफिकेशन, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये कानून, जानें किसे फायद
सरकार ने जारी कर दिया इस एक्ट का नोटिफिकेशन, 1 जुलाई से पूरे देश में लागू होगा ये कानून, जानें किसे फायद
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
एक साल तक सोना क्यों नहीं खरीदें? इसके पीछे है PM मोदी का 72 बिलियन डॉलर का फॉरेक्स लॉजिक
'पर उपदेश कुशल बहुतेरे', खरगे ने प्रधानमंत्री की अपील को बताया 12 साल की नाकामी, जानें क्या कहा?
'पर उपदेश कुशल बहुतेरे', खरगे ने प्रधानमंत्री की अपील को बताया 12 साल की नाकामी, जानें क्या कहा?
तमिलनाडु में विजय की शपथ के बाद होगा बड़ा खेल! टूट जाएंगे AIADMK के विधायक, फ्लोर टेस्ट में बदल जाएगा नंबरगेम?
तमिलनाडु में विजय की शपथ के बाद होगा बड़ा खेल! टूट जाएगी AIADMK, फ्लोर टेस्ट में बदल जाएगा नंबरगेम?

वीडियोज

Maruti Suzuki Victoris : The Best CNG Car? #marutisuzuki #victoris #cngcar #autolive
KTM Adventure ने पूरा Game बदल दिया! अब आपको मिलता है 350cc Engine | #ktm #ktmadventure #autolive
Iran US War: Narendra Modi की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट? | Oil Price Hike | Trump | PM Appeal
Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
'कोई ताकत भारत को...', सोमनाथ से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया अग्रेसिव मैसेज
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
क्या लगातार कम होता जा रहा है लोगों का बोलना? आपको भी चौंका देगी यह स्टडी
NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
Embed widget