एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश, डीजी AAIB और जांच टीम रवाना, एविएशन मिनिस्टर राममोहन नायडू घटनास्थल पर पहुंचे

Ahmedabad Plane Crash: नायडू के ऑफिस ने एक अलग बयान में कहा कि विमानन मंत्री ने प्रधानमंत्री को सूचित किया है कि वह बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं.

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लंदन ले जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश हो गई. दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि उन्होंने सभी इमरजेंसी टीमों को एक्टिवेट कर दिया है. इसके साथ ही एएआईबी के डीजी, जांच निदेशक और गो टीम भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है. राममोहन नायडू अपने सभी कार्यक्रम रद्द करके अहमदाबाद पहुचे हैं.

उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि वो एनडीए सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए विजयवाड़ा में थे, विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद पहुंचे. इस घटना को अत्यंत तत्परता से लेते हुए, मंत्री ने अपने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया और अब वे व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्तर पर स्थिति की निगरानी करने के लिए रवाना हो गए हैं.

अधिकारियों के संपर्क में राममोहन नायडू

मंत्रालय ने आगे कहा, राममोहन नायडू डीजीसीए, एएआई, एनडीआरएफ और गुजरात राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि त्वरित, समन्वित प्रतिक्रिया और सहायता सुनिश्चित की जा सके. बचाव और चिकित्सा दल मौके पर हैं. यात्रियों की सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है. स्थिति के विकसित होने पर मंत्रालय की ओर से आगे की जानकारी साझा की जाएगी.

दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हुआ दुर्घटनाग्रस्त

नायडू ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और हतप्रभ हूं. हम उच्चतम अलर्ट पर हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है."

ड्रीमलाइनर विमान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ. मंत्री ने कहा कि अधिकारी दुर्घटनास्थल पर मेडिकल हेल्प और राहत पहुंचा रहे हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और चिकित्सा सहायता और राहत सहायता को घटनास्थल पर पहुंचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं." 

ये भी पढ़ें: 1:10 पर बोर्डिंग, 1:17 पर टेकऑफ, कुछ मिनटों में एयर इंडिया विमान क्रैश, पढ़ें हादसे की टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget