एक्सप्लोरर

NEET UG Exam 2021: नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द करने की मांग, छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

NEET UG Exam 2021: नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. एक याचिका दाखिल कर नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द करने की मांग की है.

नई दिल्लीः 12 सितंबर को हुई नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है. याचिका में बताया गया है कि राष्ट्रीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की बात सामने आई है. सीबीआई के अलावा कई राज्यों की पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किए हैं. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि परीक्षा का दोबारा आयोजन हो. इस बार ऐसी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाए जिससे धांधली न हो सके.

विश्वनाथ कुमार समेत कई नीट परीक्षार्थियों ने वकील ममता शर्मा के ज़रिए यह याचिका दाखिल की है. उन्होंने कहा है कि कोचिंग सेंटर और प्रश्न पत्र हल करने वाले गैंग ने मिल कर बड़े पैमाने पर आपराधिक साजिश रची. कहीं व्हाट्सऐप से प्रश्न पत्र लीक हुए तो कहीं 50 लाख रुपए लेकर छात्र के बदले परीक्षा देते लोग पकड़े गए. पूरे देश मे इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं. सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस भी केस दर्ज कर जांच में जुटी है.

'मेहनत से पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ धोखा'

याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि मेहनत से पढ़ाई करने वाले लाखों छात्रों के साथ धोखा हुआ है. कुछ मामले तो सामने आ गए हैं. लेकिन अंदेशा है कि गलत तरीके का इस्तेमाल करने वाले कई लोग अब भी पकड़ में नहीं आए हैं. ऐसे में 12 सितंबर को हुई परीक्षा को रद्द घोषित कर देना ही बेहतर होगा. कोर्ट सीबीआई और राज्यों की पुलिस से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगे. साथ ही, परीक्षा को नए सिरे से आयोजित कराने का भी निर्देश दे.

याचिका में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और नेशनल मेडिकल कमीशन को परीक्षा में पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था का निर्देश देने की भी मांग की गई है. कहा गया है कि छात्रों के बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, परीक्षा केंद्रों में जैमर के इस्तेमाल जैसे इंतज़ाम से चोरी की घटनाओं में काफी कमी आ सकती है. याचिका मंगलवार को दाखिल हुई है. याचिकाकर्ता के वकील ने उम्मीद जताई है कि यह इस शुक्रवार या फिर अगले हफ्ते सुनवाई के लिए लग सकता है.

पिछले महीने चीन के 100 सैनिकों के उत्तराखंड में घुसकर तोड़फोड़ का दावा, ओवैसी ने मोदी सरकार पर किया हमला

Punjab Elections 2022: आज से दो दिन के पंजाब के दौरे पर केजरीवाल, चुनावों को लेकर कर सकते हैं बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget