एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने आरोपी पार्षद ताहिर हुसैन का किया बचाव, कहा- पूरा देश जानता है, किसने कराये दंगे

दिल्ली दंगों में मुख्य आरोपी आम आदमी पार्टी से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को लेकर राजनीति तेज होती दिख रही है. 'आप' से विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर ताहिर हुसैन का बचाव किया है. अमानतुल्लाह खान ने ताहिर को फंसाने का आरोप लगाया है.

नई दिल्लीः दिल्ली दंगों को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. अब इस राजनीति के चलते दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. दिल्ली पुलिस की जांच को सांप्रदायिक चश्मे से देखा जा रहा है और यह सवाल उठाने वाले कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान हैं. आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर आप से निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को फंसाने का आरोप लगाया है. लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा कि ताहिर हुसैन को सिर्फ इस वजह से फंसाया गया क्योंकि वह एक विशेष समुदाय से आते हैं.

अमानतुल्लाह के इस ट्वीट पर हुआ विवाद

अमानतुल्लाह खान के जिस ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है, उसमें उन्होंने कहा है, "दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्ज शीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टर माइंड बनाया है, जबकि पूरा देश जनता है कि दंगे किसने कराये. असल दंगाइयों से अभी तक पुलिस ने पूछताछ तक नहीं की, मुझे लगता है कि ताहिर हुसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सज़ा मिली है."

अमानतुल्लाह के ट्वीट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पलटवार

अमानतुल्लाह खान के विवादित ट्वीट के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है. दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट पर ही अमानतुल्लाह खान को जवाब देते हुए कहा, "अमानतुल्लाह खान, दिल्ली पुलिस ने अभी तो ताहिर हुसैन को पकड़ा है, तो इतनी बौखलाहट, तब क्या हाल होगा तुम्हारा जब पर्दे के पीछे के असली किरदार पकड़े जाएंगे. चिंता मत करो, दिल्ली पुलिस ईमानदारी से कार्य कर रही हैं, दिल्ली जलाने वाले 1 भी व्यक्ति को छोड़ेंगे नही."

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर भी साधा निशाना

वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अमानुल्लाह खान के ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल खड़े किए. कपिल मिश्रा ने ट्वीट का जवाब देते देते हुए कहा कि "ये बात केजरीवाल क्यों नहीं बोलता कि ताहिर हसैन को सिर्फ मुसलमान होने की सजा मिली है. तुम और केजरीवाल मिलकर मुसलमानों को मूर्ख बना रहे हो, दंगों को साजिश कह रहे हो." कपिल मिश्रा ने इसके साथ ही एक खुली चुनौती भी दे दी. कपिल ने कहा कि, "अगले 24 घंटे में यही बात केजरीवाल से बुलवाकर दिखा कि ताहिर हसैन को मुसलमान होने की सजा मिली हैं."

आम आदमी पार्टी के रुख का इंतजार

साफ तौर पर अमानतुल्लाह खान ने सांप्रदायिक ट्वीट कर बीजेपी को दिल्ली दंगे मामले पर आम आदमी पार्टी को घेरने का एक मौका जरूर दे दिया है. देखना दिलचस्प होगा कि अब आम आदमी पार्टी अमानतुल्लाह खान के इस ट्वीट पर क्या जवाब देती है. क्योंकि यह कोई पहला मौका नहीं जब अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली दंगों को लेकर इस तरह का कोई ट्वीट किया हो. अमानतुल्लाह खान इससे पहले भी दिल्ली दंगों को लेकर लगातार ट्वीट करते रहे हैं जिन पर विवाद भी हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी उस पर बोलने से बचती रही है.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से की बात, सपरिवार भारत आने का दिया न्योता दिल्ली के दंगों से निजामुद्दीन मरकज का प्रॉपर्टी कनेक्शन, पुलिस को जांच के दौरान हाथ लगी अहम जानकारियां

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget