एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से की बात, सपरिवार भारत आने का दिया न्योता

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन हुआ. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध बढ़ाने पर जोर दिया गया.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने समोसे वाली तस्वीर के साथ भारत प्रेम दिखाने वाले मॉरिसन को सपरिवार भारत आने का न्योता दिया. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय का और खास तौर पर भारतीय छात्रों का जिस तरह ध्यान रखा है, उसके लिए आभार प्रकट किया.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने कहा, ''भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को और सशक्त करने के लिए यह उत्तम समय है, उत्तम मौका है. अपनी दोस्ती को और मज़बूत बनाने के लिए हमारे पास असीम संभावनाएं हैं. भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने सम्बन्धों को व्यापक तौर पर और तेज गति से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह न सिर्फ हमारे दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि 'इंडो पेसिफिक' क्षेत्र और विश्व के लिए भी आवश्यक है.''

पीएम मोदी ने आगे कहा, "वैश्विक महामारी के इस काल में हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की भूमिका और महत्वपूर्ण रहेगी. विश्व को इस महामारी के आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से जल्दी निकलने के लिए एक समन्वित और सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है. हमारी सरकार ने इस संकट को एक अवसर की तरह देखने का निर्णय लिया है. भारत में लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रिफार्म की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बहुत जल्द ही ग्राउंड लेवल पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे."

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, "इतने कठिन समय में आपने भारत के भीतर ही नहीं बल्कि पूरे जी20, इंडो-पैसिफिक और स्थिरीकरण, रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. हम समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक में भारत की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारा क्षेत्र आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण होगा."

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, 'मैं WHO के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का पद लेने के लिए भारत के नेतृत्व की सराहना करता हूं. ये बोर्ड की अध्यक्षता करने का महत्वपूर्ण समय है. मुझे संदेह नहीं कि भारत का नेतृत्व विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में विश्व स्तर पर कठिन समस्याओं से निपटने में महत्वपूर्ण होगा.'

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget