एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

भीषण गर्मी और उमस ने पिछले कुछ दिनों देश की राजधानी में लोगों का जीना बेहाल कर दिया था. अब मौसम विभाग ने लोगों को राहत की सास दी है.

Delhi Rains: राष्ट्रीय राजधानी में मौसम अब सुहाना हो गया है. दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई जिस वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ. मुख्य मार्गों पर सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई. अब राजधानी में अगले कुछ दिन भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज बुधवार को भी यहां भारी बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक RK जेनामानी के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. साथ ही बादल के गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान भवन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार 6 सितंबर तक दिल्ली में गरज के साथ रोजाना हल्की बारिश का अनुमान है. इस दौरान तापमान भी 24 सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है.

भीषण गर्मी से झुलस रही दिल्ली को बारिश का बेसब्री से इंतजार था. राजधानी दिल्ली में फिलहाल हल्की बारिश हो रही है जो उमस भरी गर्मी को कुछ हद तक कम करेगा. अधिकतम पारा बीते दिन हुई बारिश से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है. दिल्ली में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जिसने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए. फिलहाल न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है, वहीं अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस है. दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल में भी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के मुताबिक बीते दिन एम्स फलाईओवर, हयात होटल के पास रिंग रोड पर, सावित्री फलाईओवर के दोनों ओर, महारानी बाग, धौला कुआं से 11 मूर्ति का रास्ता, शाहजहां रोड, आईटीओ के डब्ल्यू प्वाइंट, लाला लाजपत राय मार्ग और मूलचंद अंडरपास उन इलाकों में शामिल हैं जहां जलजमाव होने की खबरें आईं थी.

ये भी पढ़ें-
Indian Envoy Meets Taliban Leader: कतर में भारत के राजदूत ने तालिबान के नेता मोहम्मद अब्बास से की मुलाकात

देश में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड: एक दिन में 1.32 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए, अब तक दी गई 65 करोड़ डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget