एक्सप्लोरर

देश में वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड: एक दिन में 1.32 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए, अब तक दी गई 65 करोड़ डोज

भारत ने सबसे कम समय यानी 114 दिनों में 17 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जबकि 17 करोड़  डोज देने में अमेरिका को 115 दिन लगे थे और चीन को 119 दिन. 

नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच टीकाकरण के मोर्चे से एक अच्छी खबर आयी है. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर नया रिकॉर्ड बना है. भारत ने एक दिन में 1 करोड 32 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड दिया. 

31 अगस्त को एक एक ही दिन में 1 करोड़ 32 लाख 45 हजार 266 डोज लगाई गईं. इनमें 1 करोड़ 35 हजार 652 पहली डोज और 32 लाख 9 हजार 614 दूसरी डोज शामिल हैं, इसके साथ ही भारत ने अबतक 65 करोड़ 32 लाख डोज दे दिए है.

भारत में कुल डोज का ये आंकड़ा कितना बड़ा है इसे इस तरह से समझा जा सकता है कि यह अमेरिका की कुल आबादी का दोगुना है. यानी भारत ने अकेले अब तक अमेरिका की दोगुनी आबादी के बराबर वैक्सीन डोज लगाए हैं.

पिछले एक हफ्ते में भारत ने हर रोज औसतन 74 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए हैं. जाहिर है दुनिया में आज कोई भी देश इतनी तेजी से हर रोज वैक्सीन नहीं लगा रहा है, जितनी तेजी से भारत लगा रहा है. 

हर दिन सबसे अधिक टीके लगाने के मामले में आज भारत पहले नंबर पर है. भारत के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है. लेकिन यह भारत के 74.09 लाख हर दिन वैक्सीन लगाने के मुकाबले एक चौथाई से भी कम यानी हर रोज 17.04 लाख वैक्सीन डोज लगा रहा है. 

वैक्सीन लगाने के मामले में भारत ने सबसे कम समय यानी 114 दिनों में 17 करोड़ कोविड वैक्सीन डोज देकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जबकि 17 करोड़  डोज देने में अमेरिका को 115 दिन लगे थे और चीन को 119 दिन. 

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 100 प्रतिशत लोगों को पहला डोज लग गया है. इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 सितंबर को प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देंगे तो सीएम जयराम ठाकुर ने दुर्गम इलाकों में जाकर वैक्सीनेशन करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों  लोगों को बधाई दी है.  

एमपी का इंदौर भी पहले डोज के मामले में 100 फीसद वैक्सीनेट हो गया है. भारत के कम से कम आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां की 75 प्रतिशत से ज्यादा आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है. 

यह भी पढ़ें...
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान पर जीत लेकिन पंजशीर घाटी में भारी विरोध, तालिबान के आठ लड़ाके हुए ढेर

Exclusive: ईरान की तर्ज पर जल्द तालिबान कर सकता है सरकार का गठन, इन्हें मिल सकती है सुप्रीम लीडर और PM की कुर्सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget