एक्सप्लोरर

CPM की बिल्डिंग में लेफ्ट नेताओं ने किया We-20 कार्यक्रम, पुलिस ने रोका तो जयराम रमेश बोले- ये है नए भारत का लोकतंत्र

We20 Programme: नई दिल्ली के आईटीओ के पास स्थिति हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में We20 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. दावा किया गया है कि पुलिस इस कार्यक्रम में रोक लगा रही है.

Delhi Police In CPM Building: G-20 की तर्ज पर वामपंथी सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित We-20 कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है और जानकारी के मुताबिक लोगों को रोका जा रहा है. जयराम रमेश समेत कुछ विपक्षी नेता कार्यक्रम में मौजूद हैं. जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि ये नए भारत का लोकतंत्र है. ये कार्यक्रम नई दिल्ली में आईटीओ से सटे माता सुंदरी कॉलेज के पास मौजूद हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में चल रहा है.

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा, "असाधारण रूप से दिल्ली पुलिस लोगों को सीपीएम की एक इमारत के अंदर 'वी, द पीपल' का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित 'वी-20' बैठक में भाग लेने से रोक रही है. बैठक पूरी तरह शांतिपूर्ण है. सड़क पर कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है."

जयराम रमेश ने खुद के बैठक में मौजूद होने की जानकारी देते हुए आगे लिखा कि "दिल्ली पुलिस की कार्रवाई शुरू होने से पहले मैं सुबह 10:30 बजे प्रवेश करने में कामयाब रहा लेकिन अब बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है. यह नये भारत का लोकतंत्र है."

जी-20 पर रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

शनिवार को ही कांग्रेस नेता ने जी-20 को लेकर किए जा रहे प्रचार को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इवेंट मैनेजमेंट कहा था. कांग्रेस नेता ने एक्स पर लिखा, G20 का गठन 1999 में हुआ था. 19 देश और यूरोपीयन यूनियन इसके सदस्य हैं. इसके गठन से लेकर अब तक बारी-बारी से 17 देशों में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है. अब भारत का नंबर है.

उन्होंने आगे लिखा, लेकिन यहां इसे लेकर जिस तरह का चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, वैसा किसी भी दूसरे देश में नहीं हुआ. वास्तव में ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों के ज़रूरी मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके.

गुटनिरपेक्ष सम्मेलन की दिलाई याद

उन्होंने लिखा, हमें याद रखना चाहिए कि इसी नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों का गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन और उसके बाद कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित हो चुका है, लेकिन तब की सरकार ने चुनावी फायदे के लिए उन मौकों का इस्तेमाल नहीं किया. 

रमेश ने लिखा, फिर मुझे लालकृष्ण आडवाणी की वह बात याद आ रही है. 5 अप्रैल 2014 को उन्होंने (आडवाणी) नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था. जनता का ध्यान भटकाने के लिए प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट ही कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

Election 2024: अमेठी, मणिपुर या वायनाड... 2024 में कहां से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी? कांग्रेस नेताओं के दावों पर बीजेपी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
बंगाल चुनाव से पहले रेल मंत्रालय का बड़ा कदम, मुंबई से हावड़ा के लिए चलाई जाएगी दो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
7 साल पहले लद्दाख बना केंद्र शासित प्रदेश, UIDAI ने आधार कार्ड में अब दिया अलग इकाई का दर्जा
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, LPG लेकर भारत आ रहा एक और जहाज, होर्मुज पार कर चुका है 'जग विक्रम'

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget