एक्सप्लोरर

क्या एमपी और राजस्थान की तरह दिल्ली में भी निकलेगी सीएम के नाम की पर्ची? मंथन खत्म... कौन बनेगा मुख्यमंत्री

Who Will Be Delhi CM: एबीपी न्यूज को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 19 फरवरी को दिल्ली का नया सीएम शपथ लेगा. इससे पहले 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इसी पर हो रही है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? सीएम की रेस में सबसे आगे प्रवेश वर्मा का नाम चल रहा है लेकिन सूत्रों के हवाले से दावेदारों की जो लिस्ट हमारे पास आई है, उसने फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या हरियाणा मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह दिल्ली पर भी फैसला चौकाने वाला तो नहीं होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा खत्म कर भारत पहुंच चुके हैं. उनके आने के बाद ही सीएम का चेहरा फाइनल होना है. एबीपी न्यूज को सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक 19 फरवरी को दिल्ली का नया सीएम शपथ लेगा. इससे पहले 17 या 18 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी. उसके लिए पर्यवेक्षकों के नाम दो दिनों में तय किए जाएंगे जो पर्यवेक्षक बनाए जाएंगे वही सीएम के नाम का ऐलान करेंगे. सवाल यह है कि क्या दिल्ली में सीएम का नाम एमपी और राजस्थान की तरह पर्ची से ही निकलेगा जैसे 2023 में राजस्थान में सीएम चुनने के लिए राजनाथ सिंह पर्यवेक्षक बनकर गए थे और वसुंधरा राजे को उन्होंने पर्ची थमाई थी.

इन नामों पर हो रही चर्चा

बीजेपी जिसे चाहे सीएम चुने लेकिन पिछले 48 घंटों के भीतर पार्टी के अंदर लगातार मंथन का दौर जो चला है उसने सीएम के नाम पर सस्पेंस बढ़ा दिया है. हर बैठक के साथ एक दो नए नाम पॉलिटिकल कॉरिडोर में उछलने लगते हैं. सीएम के नाम के लिए जो पांच चर्चित चेहरे इस वक्त रेस में नजर आ रहे हैं, उसमें प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सचदेवा और सतीश उपाध्याय के नाम शामिल हैं. इन पांच नाम में से सिर्फ वीरेंद्र सचदेवा अभी विधायक नहीं है लेकिन बाकी चारों नाम विधायक हैं और दिल्ली बीजेपी की राजनीति में पुराना नाम भी हैं.

प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे

इन पांच नामों में प्रवेश वर्मा पहले दिन से आगे चल रहे हैं लेकिन बाकी नामों ने प्रवेश वर्मा के समर्थकों की धड़कनें बढ़ा रखी हैं. प्रवेश वर्मा फ्रंट रनर इसीलिए भी माने जा रहे हैं क्योंकि दिल्ली में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है, पार्टी के चर्चित चेहरा हैं और बीजेपी जिस हिंदुत्व की राजनीति को पसंद करती है दिल्ली में उसका पोस्ट बॉय माने जाते हैं.

प्रवेश वर्मा को इन चेहरों से मिल रही चुनौती

प्रवेश को चुनौती जिन चेहरों से मिल रही है उनमें रेखा गुप्ता शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनी हैं लेकिन पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता हैं पार्षद और मेयर रह चुकी हैं. विजेंद्र गुप्ता अभी विपक्ष के नेता थे और केजरीवाल की लहर में भी विधायक बने रोहिणी से जीते हैं. सतीश उपाध्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं मालवीय नगर से चुनाव जीते हैं. पार्टी के सूत्र कई दिनों से यह खबर दे रहे हैं कि सीएम किसी विधायक से ही चुना जाएगा. ऐसा होता है तो प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की दावेदारी कमजोर होगी लेकिन जिस तरह से उन्होंने चुनावी चक्रव्यूह तैयार कर आम आदमी पार्टी का किला ढहाया है, उसकी वजह से उनका किला मजबूत भी हो सकता है.

बीजेपी का चौंकाने का रहा है इतिहास

बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह समय-समय पर चौकाती रही है. मध्य प्रदेश राजस्थान इसके ताजा उदाहरण है. ऐसे में कई ऐसे नाम भी चर्चा में हैं जो डार्क हॉर्स साबित हो सकते हैं. उनके नामों की भी चर्चा हो रही है. इन गुमनाम चेहरों में उत्तम नगर के विधायक पवन शर्मा हैं. घोंडा के विधायक अजय महावर हैं. आदर्श नगर के विधायक राजकुमार भाटिया. विकासपुरी के विधायक पंकज सिंह और लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा हैं. इन पांच चेहरों की सबसे बड़ी पहचान यही है कि यह बीजेपी के लॉयल हैं और पुराने वर्कर हैं.

इस बार पूर्वांचल से चार विधायक जीते हैं इनमें कपिल मिश्रा, अभय वर्मा, पंकज सिंह और चंदन चौधरी शामिल हैं. साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं सीएम की रेस में शामिल पंकज सिंह और अभय वर्मा मूल रूप से बिहार के हैं. इस बार पूर्वांचली वोटर्स ने बीजेपी के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग की है.

बीजेपी का सीएम बनने के लिए खूबी क्या चाहिए?

असल में बीजेपी तत्काल दो मुद्दों का समाधान चाहेगी. पहला यमुना की सफाई और दूसरा दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाना. इन दोनों के समाधान का विजन जिस नेता के पास होगा वह खुद ब खुद इस पद के लिए चेहरा हो सकता है. 26 साल बाद दिल्ली में बीजेपी सत्ता में वापस लौटी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका होगा जब दिल्ली में बीजेपी का सीएम होगा और खुद प्रधानमंत्री भी देश की राजधानी दिल्ली को को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना चाहते हैं. इसी वजह से सीएम फेस को लेकर फैसला काफी सोच विचार कर ही लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: फ्रांस-अमेरिका दौरे से भारत लौटे पीएम मोदी, जानें यात्रा से जुड़ी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'सुप्रिया अब तैयार, वो और हम...', पीएम मोदी ने शरद पवार को फोन कर क्या कहा?
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget