एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon: दिल्ली में 19 साल बाद दो हफ्ते देरी से पहुंचा मानसून, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

13 जून को पूर्वानुमान जताया था कि मानसून अपनी सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले आएगा. हालांकि, वास्तव में, मानसून अपनी सामान्य तिथि के लगभग दो सप्ताह बाद दिल्ली पहुंचा.

Delhi Monsoon Rain Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच गया, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली. पिछले 19 सालों में मानसून इस बार दो सप्ताह से अधिक देरी से दिल्ली पहुंचा है. बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई. धौला कुआं में भारी यातायात जाम था. अगले 2-3 दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर के हिस्सों में हल्की बारिश होगी. 

मंगलवार को आखिरकार जब मानसून दिल्ली पहुंचा तो सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे के बीच 28.1 मिमी बारिश दर्ज की. इस अवधि के दौरान मौसम केन्द्रों पालम (8.2 मिमी), लोदी रोड (37.8 मिमी), रिज (11.4 मिमी), और आयानगर (8.6 मिमी) में बारिश दर्ज की गई. पंद्रह मिमी से नीचे दर्ज की गई बारिश को हल्की माना जाता है. 15 से 64.5 मिमी के बीच मध्यम, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच भारी, 115.6 और 204.4 के बीच बहुत भारी माना जाता है जबकि 204.4 मिमी से ऊपर की बारिश को अत्यधिक भारी बारिश माना जाता है.

आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. पिछले साल 25 जून को मानसून दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में छा गया था. 2012 में सात जुलाई को और 2006 में नौ जुलाई को राजधानी में पहुंचा था. 2002 में 19 जुलाई को मानसून की पहली बारिश हुई थी. शहर में 1987 में सबसे देरी से 26 जुलाई को मानसून पहुंचा था.

सबसे अंत में दिल्ली पहुंचा मानसून
इस बार मानसून दिल्ली में सबसे अंत में आया है. सोमवार को मानसून दिल्ली को तरसता छोड़कर अपने आखिरी पड़ाव राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर जिलों तक पहुंच गया था. राजस्थान के ही रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में मानसून सामान्य तारीख से करीब दो हफ्ते पहले ही पहुंच गया था. एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' के महेश पलावत ने कहा कि मानसून ने दिल्ली में 'कमजोर शुरुआत' की और अगले तीन दिनों में शहर में केवल हल्की बारिश का अनुमान है.

दिल्ली में 1960 से मानसून की पहली बारिश 33 बार जुलाई में हुई
आईएमडी के मुताबिक, बीते 62 सालों में दिल्ली में मानसून की पहली बारिश कम से कम 33 बार जुलाई के महीने में हुई है. बाकी के समय मानसून जून में ही आ गया था. इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 दिन बाद दिल्ली पहुंचा है और 19 सालों में सबसे देरी से मानसून आया है.

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मानसून दिल्ली में 29 बार जून में और 33 बार जुलाई में पहुंचा है. राष्ट्रीय राजधानी में 1987 में मानसून 26 जुलाई को पहुंचा था जो अबतक का सबसे देरी से आया मानसून है. वहीं 1961 में नौ जून को ही दिल्ली में मानसून की बरसात होने लगी थी और यह अबतक का सबसे जल्दी आने वाला मानसून है. मानसून 20 बार 27 जून से पहले आया है. 1960 से मानसून चार बार 13 जुलाई के बाद आया है.

ये भी पढ़ें-
देश के 13 राज्यों के 55 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा | पढ़ें आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- लोग कोरोना की तीसरी लहर को मौसम समाचार की तरह ले रहे हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर NHRC सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget