एक्सप्लोरर

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- लोग कोरोना की तीसरी लहर को मौसम समाचार की तरह ले रहे हैं

स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं ये प्रकृति से ज्यादा हमारी प्रवृति पर निर्भर करता है.

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल के मुताबिक दुनिया के कुछ देशों में कोरोना की तीसरी लहर आती दिखाई दे रही, लेकिन भारत में अभी हालात बेहतर और काबू में है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया कि कोरोना की तीसरी लहर को महज मौसम समाचार न समझें, तीसरी लहर प्रकृति से ज्यादा हमारी प्रवृति पर निर्भर है, क्योंकि केस कम हुए हैं खत्म नहीं. 

देश के अलग अलग हिस्सों से बाज़ारों में भीड़ और कोविड नियमों का पालन नहीं होने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बढ़ सकती है. इसको लेकर लगातार स्वास्थ्य मंत्रालय चिंता जाहिर कर चुका है और चेतावनी भी दी है. इसी पर आज एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर न अपनाने पर लोगों को चेताया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लोग तीसरी लहर को मौसम के अपडेट की तरह सामान्य रूप से ले रहे हैं. जबकि इसकी गंभीरता को समझना होगा. 

देश में कई जगहों, बाजारों और पर्यटन स्थलों पर लग रही भीड़ का और मास्क न पहने का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये बात कही. स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं ये प्रकृति से ज्यादा हमारी प्रवृति पर निर्भर करता है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुनिया के कुछ देश जैसे यूके, रशिया, बांग्लादेश और इंडोनेशिया का उदारहण दिया, जहां केस एक बार फिर बढ़ रहे हैं. वहीं, दुनिया के कई देशों में कोरोना के केस बढ़ने से संक्रमण के केस बढ़े हैं.

फिलहाल भारत में अभी दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है, लेकिन हालात पहले से बेहतर हैं. नए मामलों और संक्रमण दर यानी केस पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है. वहीं देश में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है, जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी है. इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है, क्योंकि केस कम हुए हैं खत्म नहीं. 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी 16 जुलाई को महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत इन राज्यों के CMs के साथ करेंगे कोरोना के हालात पर बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget