एक्सप्लोरर

देश के 13 राज्यों के 55 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा | पढ़ें आंकड़े

केरल, राजस्थान, मणिपुर, मेघालय, नागलैंड, असम, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, ओड़िशा और पुदुचेरी के 55 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से ज्यादा है.

Corona Second Wave: भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई लेकिन थोड़ी कमज़ोर जरूर हुई है. देश में लगातार नए मामलों और संक्रमण की दर में कमी आई है, वहीं संक्रमण से ठीक होनेवालों की संख्या भी बढ़ी है लेकिन अभी भी भारत में 13 ऐसे राज्य हैं जहां के 55 जिलों में संक्रमण दर यानी केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज्यादा है. 73 ऐसे जिले है जहां अभी भी रोजाना 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक, हर दिन नए मामलों में कमी आ रही है. जहां 30 जून से 6 जुलाई के बीच औसत प्रति दिन 43,291 केस आ रहे थे वो 7 से 13 जुलाई के बीच 40,841 हो गए है. हर हफ्ते नए मामलों में कमी देखी जा रही है.

इसी तरह संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ री है. जहां 12 मई को रिकवरी रेट 83 फीसदी था वो अब बढ़कर 97.30% हो गया है. इन आंकड़ों से साफ है कि कोरोना के मामलो में कमी आई है लेकिन अभी भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं जो कि चिंता का विषय हैं.

मई के पहले सप्ताह में जहां 531 जिलों में 100 से ज्यादा केस रिपोर्ट हो रहे थे वहीं अभी 73 ऐसे जिले हैं जहां 100 से ज्यादा केस रिपोर्ट हो रहे हैं. वहीं भारत के 13 राज्यों के 55 जिले ऐसे हैं जहां सकारात्मकता यानी केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज्यादा है. ये राज्य है राजस्थान, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागलैंड, मिज़ोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, महाराष्ट्र, ओड़िशा और पुदुचेरी हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक वो राज्य और उनके वो जिले जहां 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है उसमें राजस्थान के 9, केरल के 8, मणिपुर के 8, मेघालय के 7, नगालैंड के 5, मिजोरम के 4, सिक्किम के 3, अरुणाचल प्रदेश के 3, त्रिपुरा के 3, असम के 2, महाराष्ट्र का 1, उड़ीसा का 1 और पुदुचेरी का एक जिला शामिल है. ऐसे जिले चिंता का विषय हैं इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों में कोरोना की रोकथाम के लिए सेंट्रल टीम भेजी है.

पिछले 24 घंटो में 31,443 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. भारत में अब तक 3,09,07,282 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 3,00,63,720 संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 4,10,784 लोगों की जान कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है. देश में एक्टिव केस की बात करें तो 4,32,778 केस हैं जिनका इलाज चल रहा है.

अब तक दुनिया के 29 देशों में पहुंचा कोरोना का लैंबडा वेरिएंट, क्या यह ज्यादा खतरनाक है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained
Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
‘जीरो टैरिफ’ वाले दावे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर व्हाइट हाउस ने जारी की फैक्ट शीट, जानें सच क्या?
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'भौजाई बोलेगी तो देवर का काम है बोलना', CM नीतीश और राबड़ी देवी के बीच नोकझोंक पर JDU
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के मुस्लिम-विरोधी वीडियो विवाद पर क्यों ऐसा बोले CJI?
'चुनाव आते ही SC में शुरू हो जाती हैं राजनीतिक लड़ाइयां', हिमंत बिस्व सरमा के वीडियो विवाद पर CJI की टिप्पणी
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
'गर्मी शांत करने की बात कर रहा था', जाति बताकर लड़ाई करने वाली बैंक कर्मचारी ने अब क्या कहा?
IAS IPS Posting: किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget