एक्सप्लोरर

Delhi: राम मंदिर थीम वाली रामलीला में फेरिस व्हील पर खुशियां बिखेर रहे मोहम्मद असलम, बोले- हमेशा मिला सम्मान

Delhi News: मोहम्मद असलम हिंदी भाषी इलाकों में कई मेलों का आयोजन करते हैं, लेकिन रामलीला के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है.

Delhi Luv Kush Ramlila: देशभर में इस समय नवरात्रि (Navratri) के रंग हर जगह देखने को मिल रहे हैं. नौ दिन तक चलने वाला यह महापर्व अब समाप्ति की तरफ है. एक दिन बाद पूरे देश में दशहरा (Dussehra) मनाया जाएगा. पिछले दो साल में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण नवरात्रि और दशहरा के दौरान होने वाले आयोजन पर पाबंदी लगी रही. इसके चलते छोटे कारोबारियों और विक्रेताओं को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा.

अब देश कोविड-19 (Covid-19) के उस भयंकर दौर से लगभग उबर चुका है. इस साल नवरात्रि का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. कई इलाकों में बड़े-बड़े मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इसमें आकर लोग खूब मस्ती कर रहे हैं. खुशियां फैलाने वालों में एक ऐसा शख्स भी है जो विशाल फेरिस व्हील के साथ लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है. 

आपसी सौहार्द की मिसाल

दिल्ली में नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाली लव-कुश रामलीला (Luv-Kush Ramleela) और वहां लगने वाला फेरिस व्हील इन दिनों खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मोहम्मद असलम हर साल ऐसे ही लव कुश रामलीला देखने आए दर्शकों का अपने झूलों के जरिए मनोरंजन करते आए हैं. मोहम्मद असलम ने इस अवसर पर कहा कि वह 1992 से लव कुश रामलीला समिति के साथ काम कर रहे हैं और आगे भी उनके साथ काम जारी रखेंगे. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन्हें यहां हमेशा से ही बहुत सम्मान मिलता रहा है, इसलिए वह आगे भी यहां काम जारी रखेंगे.

कोरोना के बाद कारोबार में लौट रही रौनक

उन्होंने कोरोना काल की दिक्कतों को याद करते हुए कहा कि उस दौरान कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की तरह उन्हें भी पिछले दो सालों में महामारी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है. मोहम्मद असलम ने कहा कि पिछले दो साल कारोबार के लिहाज से काफी तनावपूर्ण थे. इस दौरान न केवल वह बल्कि उनके कर्मचारी भी लॉकडाउन के कारण काफी परेशान थे. हालांकि, वह इस साल रामलीला की वापसी को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि उनका कारोबार बहुत ही अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है. 

रामलीला के दौरान सबसे ज्यादा खुशी

दिल्ली (Delhi) के दरियागंज के रहने वाले मोहम्मद असलम हिंदी भाषी इलाकों में कई मेलों का आयोजन करते हैं, लेकिन रामलीला के दौरान उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती है. असलम के मुताबिक, रामलीला के दौरान यह त्योहार लोगों को आनंद और भाईचारे से बांधता है. गौरतलब है कि लव कुश रामलीला हर साल दिल्ली के लाल किला में आयोजित की जाती है. हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग इस जगह इकट्ठा होते हैं. 

इसे भी पढ़ेंः-

IAF को मिली नई ताकत, शामिल किया गया 10 स्वदेशी LCH 'प्रचंड', जानें क्यों चीन-पाक की उड़ेगी नींद, 10 प्वाइंट्स

Fake Medicines: दवा खरीदते ही चेक कर सकेंगे असली है या नकली, QR कोड दे देगा पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Congress: तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा
तेलंगाना से राज्यसभा के लिए अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, मल्लिकार्जुन खरगे ने की घोषणा
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया क्या है सच
'अमेरिका भारत के पोर्ट्स से ईरान पर दाग रहा मिसाइलें...?', दावे पर विदेश मंत्रालय ने बता दिया सच
ईरान पर हमला करने की डोनाल्ड ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
ईरान पर हमला करने की ट्रंप की पावर रोकने की कोशिश फेल, संसद में पास नहीं हो पाया प्रस्ताव, जानें क्या हुआ
US-Israel Attack Iran: ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे
ईरान-अमेरिका की जंग में भारत का हो गया बड़ा नुकसान! खाड़ी जा रहे 1000 कंटेनर पोर्ट पर फंसे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
पटना: फूट-फूटकर रोने लगे JDU नेता, CM नीतीश को दिल्ली भेजने के पीछे साजिशकर्ता कौन?
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live: आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, कब-कहां देखें लाइव
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget