एक्सप्लोरर

Delhi MCD Bypolls Results 2021: CM केजरीवाल बोले- अगले साल दिल्ली एमसीडी चुनाव भी जीतेंगे

Delhi MCD Bypolls Results 2021: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच में से चार सीटें आम आदमी पार्टी को देकर ये दिखा दिया कि वो हमारे काम से बहुत खुश है. बीजेपी के 15 साल के काम से एमसीडी में दिल्ली की जनता बहुत नाराज है.

नई दिल्ली: एमसीडी उपचुनाव में जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में भी जीत दर्ज करेंगे. गौरतलब है कि एमसीडी की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में से चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की. वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते गई है. बीजेपी का खाता नहीं खुला है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पांच में से चार सीट आम आदमी पार्टी को देकर आज ये बता दिया कि वो आप के कामों से बहुत ज़्यादा खुश है और ज़ीरो सीट जो बीजेपी की आई है वो ये दिखती है कि बीजेपी के 15 साल के काम से एमसीडी में दिल्ली की जनता बहुत नाराज है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "चारों तरफ दिल्ली के अंदर एमसीडी ने गंदगी फैला रखी है. एमसीडी में बहुत भष्ट्राचार है...जनता इस तरह का भष्ट्राचार नहीं चाहती. वे चाहती है कि जिस तरह दिल्ली सरकार अच्छा काम कर रही है वैसे ही एमसीडी में भी अच्छा काम होना चाहिए."

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में पांच में से चार सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, "पांच में से चार सीटें मिलना बहुत बड़ी जीत है. बीजेपी के 15 साल के शासन से दिल्ली की जनता तंग आ चुकी है और चाहती है कि झाड़ू लगाकर बीजेपी को नगर निगम से पूरी तरह साफ कर दिया जाए. अगले साल होने वाले नगर निगम चुनावों में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा."

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली नगर निगम में लंबे समय से बीजेपी के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया. पिछले पांच साल में जिस तरह से उनका निकम्मापन सामने आया है. दिल्ली की जनता ने एक बड़ा संदेश दिया है वह दिल्ली नगर निगम में भी बदलाव चाहती है."

सीटवार जानकारी

त्रिलोकपुरी से 4986 वोटों के अंतर से विजय कुमार ने जीत दर्ज की. जबकि कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. रोहिणी से आप के प्रत्याशी राम चंद्र ने जीत दर्ज की. शालीमार बाग से आप के प्रत्याशी- सुनीता मिश्रा जीती. ईस्ट चौहान बांगर से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने जीत हासिल की.

'सेक्स सीडी' से कर्नाटक में सियासी बवाल, मंत्री रमेश जारकीहोली ने पद से दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget