एक्सप्लोरर

Delhi Election: आरजेडी ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है चुनाव

कांग्रेस ने दिल्ली में आरजेडी को चार सीटें दी हैं. पहली बार दिल्ली में कांग्रेस ने किसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है. आरजेडी ने साल 2015 में भी विधानसभा चुनाव लड़ा था. आरजेडी के खाते में बुराड़ी, किरारी, उत्तम नगर और पालम सीट दी गई है.

नई दिल्ली: आरजेडी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. दिल्ली में कांग्रेस ने आरजेडी के लिए चार सीटें दी हैं. दोनों पार्टियां गठबंधन के साथ मैदान में उतरेंगी. ये पहली बार है कि कांग्रेस ने दिल्ली में किसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है. आरजेडी को दिल्ली की बुराड़ी, किरारी, उत्तम नगर और पालम सीट दी गई है.

बुरारी सीट पर कांग्रेस ने प्रमोद त्यागी को आरजेडी ने टिकट दिया है. किरारी सीट पर आरजेडी ने रियाजुद्दीन खान को टिकट दिया है. इसके अलावा उत्तम नगर सीट पर आरजेडी ने शक्ति कुमार बिशनोई और पालम सीट पर निर्मल कुमार सिंह को टिकट दिया है. ये दिल्ली के वो इलाके हैं जहां बिहार के रहने वाले लोगों की संख्या अच्छी खासी है. संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए आरजेडी ने दिल्ली चुनाव में उतरने का फैसला किया. उधर कांग्रेस ने दिल्ली की 54 सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है. 12 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान बाकी हैं. दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटे हैं.

जे पी नड्डा बने बीजेपी के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी ने आखिर क्यों बताया उन्हें बिहारी?

पिछली बार यानी 2015 में भी आरजेडी दिल्ली के चुनाव में उतरी थी लेकिन तब उसका किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं था. हालांकि पिछली बार आरजेडी ने महज एक सीट पर ही चुनाव लड़ा था. चुनाव आयोग के मुताबिक आरजेडी के उम्मीदवार को महज 236 वोट ही मिले थे. वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी थी. साल 2015 में कांग्रेस ने 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. कांग्रेस को कुल 9.65% वोट मिले थे.

इस बार दिल्ली की कुल 70 सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. इस बार आरजेडी के अलावा कई क्षेत्रीय दल दिल्ली में मैदान में होंगे. नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड भी दिल्ली के दंगल में उतरने का एलान कर चुकी है. इसके अलावा दुष्यंत चौटाला की जेजेपी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है. रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी भी लिस्ट जारी कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget