एक्सप्लोरर

जे पी नड्डा बने बीजेपी के नए अध्यक्ष, पीएम मोदी ने आखिर क्यों बताया उन्हें बिहारी?

बीजेपी और जेडीयू, दोनों ही पार्टियों के कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि चुनाव साथ लड़ें. लेकिन बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व मन बना चुका है. पीएम नरेन्द्र मोदी का नड्डा को बिहारी बताने के पीछे बड़ा संदेश है. मैसेज चुनावी है.

नई दिल्लीः जेपी नड्डा के लिए पहली असली चुनौती तो बिहार का चुनाव है. इसके लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाईन भी खींच दी है. वो भी नड्डा के अध्यक्ष बनने के पहले ही दिन. दिल्ली के बीजेपी हेड क्वार्टर में मोदी ने कहा कि हिमाचल वाले बड़े खुश हो रहे होंगे कि उनका बेटा अध्यक्ष बन गया है. नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल का है, उसे ज़्यादा बिहार वालों का है. क्योंकि नड्डा जी की पढ़ाई पटना में हुई है.

जेपी नड्डा के बारे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने जो भी कहा वह सोलह आने सच है. लेकिन जिस मंच और मौक़े पर मोदी ने ये सब कहा, उसके बड़े मायने हैं. ख़ास तौर पर चुनावी राजनीति में.

इसी साल के आख़िर में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. बीजेपी नेताओं को बखूबी पता है दिल्ली में दाल नहीं गलने वाली है. इसीलिए सारा ज़ोर बिहार पर है. इसीलिए बातें नड्डा के पटना कनेक्शन की हो रही हैं.

पटना यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन

बीजेपी के नये अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को पटना में हुआ. वहाँ के सेंट ज़ेवियर स्कूल से उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई की. फिर पटना यूनिवर्सिटी से ही बीए किया. फिर नड्डा वकालत की पढ़ाई करने शिमला चले गए. वहीं से वे एबीवीपी के ज़रिए राजनीति में पहुँच गए. नड्डा का कुल मिला कर यही बिहार कनेक्शन है. स्कूल और कॉलेज के दिनों के कई मित्र बिहारी हैं.

अब चर्चा करते हैं असली मुद्दे यानी बिहार चुनाव की. बीजेपी अध्यक्ष रहते हुए अमित शाह कई बार कह चुके हैं कि अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे. अभी पिछले ही हफ़्ते वैशाली में पार्टी के मंच से यही बात दुहराई.

बीजेपी और जेडीयू, दोनों ही पार्टियों के कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि चुनाव साथ लड़ें. लेकिन बीजेपी का केन्द्रीय नेतृत्व मन बना चुका है. पीएम नरेन्द्र मोदी का नड्डा को बिहारी बताने के पीछे बड़ा संदेश है. मैसेज चुनावी है.

पीएम मोदी जानते हैं बिहार की स्थिति

पीएम मोदी जानते हैं कि बिहार का चुनाव जीतना कितना ज़रूरी है. चुनौती जेडीयू से गठबंधन बचाए और बनाए रखने की भी है. दोनों पार्टियों के बीच मनभेद जग ज़ाहिर है. इसी कड़वाहट के कारण मोदी मंत्रिमंडल से जेडीयू अब तक बाहर है.

सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से बीजेपी और जेडीयू के बीच किच-किच शुरू हो गई है. दोनों ही पार्टियों के नेता अपने अपने फ़ार्मूले बताने और समझाने लगे हैं. बीजेपी 50-50 के फ़ार्मूले पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. जेडीयू हर हाल में बीजेपी से अधिक सीटें चाहती है.

नीतीश के सलाहकार अलाप रहे हैं अलग राग

नीतीश के सलाहकार 2-1 के फ़ार्मूले की वकालत कर रहे हैं. तब जेडीयू 140 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जबकि जेडीयू के हिस्से 103 सीटें आई थीं. लेकिन तब लोक जन शक्ति पार्टी (एलजेपी) गठबंधन से बाहर थी.

पिछले साल लोकसभा चुनाव में 50-50 के फ़ार्मूले पर दोनों दल चुनाव लड़े थे. जेडीयू की तरफ़ से प्रशांत किशोर लगे हुए हैं. वे माहौल बना रहे हैं पार्टी को बीजेपी से अधिक सीटें मिले. इसीलिए मोदी ने नड्डा को आगे कर दिया है. वो भी उन्हें बिहारी बना कर और बता कर.

हिंदी भाषी इलाक़े में बीजेपी कई राज्य गंवा चुकी है. राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और फिर झारखंड. अब बीजेपी अपने लिए बिहार में बहार बनाए रखने की जुगत में है.

'आप और नेतृत्व मेरा साथ हैं, मैं पूरी ताकत के साथ आगे बढूंगा'- JP Nadda

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Green Mission : दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
दिल्ली की तस्वीर बदलने का ऐलान! रिज को मिला कानूनी कवच, अमित शाह ने खोला 1 करोड़ पेड़ों का मेगा प्लान
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget