एक्सप्लोरर

दिल्ली: ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवरलेस मेट्रो, DMRC ने मानी गलती

Delhi metro train derailed: नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से दक्षिण दिल्ली के कालका जी के बीच शुरू होने वाली मजेन्टा लाइन ऐसे समय हादसे का शिकार हुई है जब एक दिन पहले इसके उद्घाटन का एलान हुआ है. 25 दिसंबर को पीएम मोदी इस ड्राइवरलेस नई मेट्रो का उद्घाटन करना है.

नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रायल के दौरान पहली ड्राइवरलेस मेट्रो हादसे का शिकार हो गई है. दोपहर तीन से चार बजे के आस पास कालिंदी कुंज डिपो पर मेट्रो पटरी से उतर गई और दीवार को तो़ड़कर बाहर निकल गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तकनीकि खराबी के चलते ब्रेक नहीं लगा जिसके कारण ये हादसा हुआ. अच्छी बात ये है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जानकारी के मुताबिक मेट्रो को आगे की ओर जाना था लेकिन किसी तकनीकि गड़बड़ी के चलते मेट्रो लगातार पीछे की ओर जाती गई और स्टेशन की दीवार तोड़कर बाहर निकल गई. अभी यह पता नहीं चला है कि ट्रेन किस रफ्तार से बाहर निकली.

 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी को करना है उद्घाटन इस मेट्रो लाइन का 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करना है. 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है और इसी दिन दिल्ली मेट्रो के 15 साल भी पूरे हो रहे हैं. थोड़ी देर में दिल्ली मेट्रो आधिकारिक बयान जारी कर पूरी घटना की जानकारी देगा.

DMRC ने मानी गलती, धुलाई के बाद नहीं चेक हुए थे ब्रेक मेट्रो हादसे पर मेट्रो का परिचानल करने वाली संस्था डीएमआरसी का बयान आया है. डीएमआरसी ने हादसे के लिए गलती मानी है. डीएमआरसी के मुताबिक ट्रेन को धुलाई के लिए वर्कशॉप में लाया गया था. यहां धुलाई के बाद ब्रेक जी जांच किए बिना ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

धुलाई के बाद रैप से उतरने के दौरान ट्रेन लगातार पीछे जाती गई और वाउंड्री वॉल को तोड़कर बाहर निकल गई. मेट्रो ने तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं. जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली: ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवरलेस मेट्रो, DMRC ने मानी गलती दिल्ली: ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवरलेस मेट्रो, DMRC ने मानी गलती

मैजेंटा लाइन पर ये पहला हादसा नहीं आपको बता दें कि मैजेंटा लाइन पर ये पहला हादसा नहीं है. इससे पहले भी ट्रायल के दौरान ही मेट्रो हादसे का शिकार हुई थी लेकिन वो इतना बड़ा नहीं था. उस वक्त तकनीकि कमी के चलते दो ट्रेनें आमने-सामने आकर रुक गई थीं. आपको बता दें इस लाइन को 13 नवंबर को सुरक्षा क्लीयरेंस मिल चुका है. इस लिहाज से बड़ा सवाल है कि क्लीयरेंस मिलने के बाद दुर्घटना कैसे हुई?

क्या है मैजेंटा लाइन का रूट? ये मेट्रो बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक (मैजेंटा लाइन) मेट्रो विस्तार का उद्घाटन करेंगे, जिसके बाद इस लाइन को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा. मेट्रो के मुताबिक मैजेंटा लाइन के बॉटेनिकल गार्डन और कालकाजी के बीच अभी लगने वाले समय में 52 मिनट के समय में कमी आएगी, वहीं बॉटेनिकल गार्डन से ब्लू लाइन के रास्ते वायलेट लाइन से कालकाजी जाने के समय में सीधे 19 मिनट की कमी आएगी.

क्या हो सकती है वजह? मेट्रो की ओर से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस दुर्घटना के कुछ संभावित कारण हो सकते हैं. हो सकता है कि किसी बड़ी तकनीकि चूक के चलते हादसा हुआ हो या फिर फिर ड्राइवर लेस मेट्रो को कमांड देने में गलती हुई हो. इसके अलावा दुर्घटना के पीछे मानवीय भूल भी हो सकती है. दिल्ली: ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवरलेस मेट्रो, DMRC ने मानी गलती

कौन कौन से स्टेशन पड़ेंगे रूट में? मैजेंटा लाइन में कुल नौ स्टेशन हैं. इनमें बॉटेनिकलगार्डन, ओखला बर्ड सेंक्चुरी, कालिंदी कुंज, जसोला विहार, शाहीन बाग, ओखला विहार, जामिया मिलिया इस्लामिया, सुखदेव विहार, ओखला फेज-3, कालकाजी मंदिर स्टेशन शामिल हैं.

इन यात्रियों को होगा मैजेंटा लाइन का सबसे ज्यादा फायदा मेट्रो की इस लाइन से नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. इसके बाद कालकाजी मंदिर के जंक्शन लाइन बनने से उस दिशा में जाने वाले यात्रियों के समय में बचत होगी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget