एक्सप्लोरर

'रेवड़ी' को लेकर पीएम मोदी ने किया वार तो सीएम केजरीवाल बोले- जनता का अपमान मत कीजिए

Freebies Culture: मुफ्त की रेवड़ी वाले बयान को लेकर एक बार फिर राजनीति शुरू हो गई है. पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में मुफ्त की रेवड़ी को लेकर बात कही तो अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Arvind Kejriwal On PM MOdi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की रेवड़ी वाली बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर पलटवार किया है. उन्होंने पीएम मोदी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा है कि मुफ्त की रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान न करें. उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कई सवाल किए हैं.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं. जनता को मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त इलाज, मुफ़्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी फ्री सुविधायें मिलती हैं. कितने अमीरों के बैंकों के क़र्ज़े माफ़ कर दिये. बार-बार मुफ़्त रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए.

क्या कहा पीएम मोदी ने?

दरअसल, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए राजनीति में रेवड़ी कल्चर की आलोचना की. उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ा वर्ग इससे मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टैक्स भरने वाला जब देखता है कि, उससे वसूले गए रुपयों से मुफ़्त की रेवड़ी बांटी जा रही है तो वह दुखी होता है.

उन्होंने आगे कहा कि जब टैक्सपेयर्स को लगता है कि उसका पैसा सही जगह पर लग रहा है तो वह खुश होता है और ज्यादा टैक्स देता रहता है. आज देश के टैक्सपेयर्स को यह संतोष है कि कोरोना काल में करोड़ों लोगों की मदद करके वह कितनी बड़ी सेवा का काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई करदाता उन्हें खुलकर चिट्ठी लिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि देश में एक बड़ा वर्ग रेवड़ी संस्कृति से मुक्ति दिलाने के लिए कमर कस रहा है.

ये भी पढ़ें: AAP Vs BJP: संबित पात्रा पब्लिक सर्वेंट हैं या बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दो-दो पद कैसे मिले?- आप नेता आतिशी का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
Live: राहुल गांधी के SC पहुंचने पर वकील ने कहा- आहत हैं, CJI बोले- हमें कोई धमका नहीं सकता
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget