एक्सप्लोरर

गुरुग्राम स्कूल बस घटना: केजरीवाल बोले- ‘ऐसी हिंसा नहीं देख सकता, राक्षसों को कड़ी सजा मिले’

केजरीवाल ने कहा, ‘’गुरूग्राम के स्कूल में बस में सवार बच्चों पर हमले की ख़बर सुनकर रात भर मैं सो नहीं पाया, यह घटना डूब मरने वाली बात है.’’

नई दिल्ली: गुरुग्राम में कल एक स्कूल बस पर हुए हमले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुस्सा फूटा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस घटना के बाद से मैं पूरी रात नहीं सो पाया. मैं देश में ऐसी हिंसा नहीं देख सकता. बता दें कि कल जी डी गोयनका वर्ल्ड स्कूल के बच्चे स्कूल बस में अपने घर लौट रहे थे तभी करणी सेना के प्रदर्शनकारियों ने पद्मावती फिल्म के विरोध में बस पर हमला कर दिया था. यह घटना डूब मरने वाली बात- केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने कहा है, ‘मैं अपने सभी बच्चों से अपील करता हूं कि आपसे जब भी कोई पूछे कि बड़े होकर क्या बोनोगे ? तो कहना एक अच्छा इंसान, एक अच्छा नागरिक और अच्छा देशभक्त.”  उन्होंने कहा, ‘’मैं भी हिंदू हूं और भगवान राम का भक्त हूं. मैं पूछना चाहता हूं अगर भगवान राम ज़िंदा होते तो उन लोगों को क्या सज़ा देते? भगवान राम ने जो सज़ा रावण को दी उससे भी कठोर सज़ा उन लोगों को देते.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘’गुरूग्राम के स्कूल में बस में सवार बच्चों पर हमले की ख़बर सुनकर रात भर मैं सो नहीं पाया, यह घटना डूब मरने वाली बात है.’’ राहुल ने घटना को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना की तरफ से  गुरूग्राम में एक नामी स्कूल की बस पर हमली की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निंदा की है. राहुल ने बीजेपी पर आऱोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी घृणा और हिंसा का उपयोग कर देश में आग लगा रही है. राहुल ने ट्वीट कल ट्वीट कर कहा है, ‘’बच्चों के खिलाफ हिंसा को जायज ठहराने के लिए कोई भी कारण बड़ा नहीं हो सकता. घृणा और हिंसा कमजोरों का हथियार होता है. बीजेपी घृणा और हिंसा का उपयोग कर देश में आग लगा रही है.’’ कल हुआ था स्कूल बस पर हमला बता दें कि पद्मावत फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भीड़ ने स्कूल बस पर हमला कर दिया. जी डी गोयनका वर्ल्ड स्कूल के छात्र अपने घर लौट रहे थे तभी करीब 60 प्रदर्शनकारियों ने लाठियों से बस पर हमला करते हुए ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा. ड्राइवर ने जब ध्यान नहीं दिया तो असमाजिक तत्वों ने पथराव किया. स्कूली बस के कर्मचारियों और टीचरों ने बच्चों को सुरक्षा के लिए सीट के भीतर छिप जाने और ड्राइवर से बस नहीं रोकने को कहा. बस के कुछ शीशे चटक गए. आज रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' विवादों से घिरी फिल्म 'पद्मावत' सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज देश भर के सिनेमाघरों मे रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज से पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरु हो गए हैं. करणी सेना ने धमकी दी है कि वह फिल्म रिलीज नहीं होने देगी. आगजनी और पथराव की वारदातें करणी सेना कई दिनों से कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget