एक्सप्लोरर

दिल्ली लॉकडाउनः केजरीवाल ने दिल्लीवासियों पर जताया भरोसा, कहा- लॉकडाउन में पूरा सहयोग देंगे

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज लॉकडाउन शुरू होने के बाद दिल्लीवासियों के लिए एक संदेश दिया है और लोगों पर भरोसा जताया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के आंतक के चलते दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मार्च तक यहां लॉकडाउन का एलान किया और ये सुबह 6 बजे से लागू हो गया है. आज इस लॉकडाउन के बीच केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए अहम संदेश दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा है कि ''आज से दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, मेरे दिल्लीवासियों, आपने व्यक्तिगत परेशानी उठाकर पॉल्यूशन को हराने के लिए Odd Even कर दिखाया. आपने डेंगू के खिलाफ महाअभियान को अपनाया. मुझे विश्वास है Covid-19 से अपने परिवार को बचाने के लिए आप लॉकडाउन में भी अपना सहयोग दे कर इस लड़ाई को जीतेंगे. ''

बता दें कि दिल्ली में धारा 144 भी लागू कर दी गई है और यहां की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है. हालांकि जरूरी व अनिवार्य सेवाओं पर रोक नहीं होगी और ये जारी रहेंगी.

देश में कोरोना वायरस की दहशत बढ़ती जा रही है और इस महामारी के चलते अभी तक यहां 396 लोग पॉजिटिव हैं और 7 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि केंद्र सरकार और सभी राज्यों की सरकारों ने इससे लड़ने के लिए कई कदमों का एलान किया है और इसी कड़ी में 23 राज्यों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन या तालाबंदी की घोषणा की गई है.

हालांकि दिल्ली में लोगों के लिए जरूरी सेवाएं जैसे राशन, दूध, पानी, सब्जी आदि के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि यहां किसी तरह की परेशानी जनता को नहीं होने दी जाएगी. कल जनता कर्फ्यू का लोगों ने पूरी शिद्दत से पालन किया और इसको सफल बनाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
CJI के खिलाफ टिप्पणी पर घिरी केरल कांग्रेस, SC ने शिकायत पर लिया संज्ञान
CJI के खिलाफ टिप्पणी पर घिरी केरल कांग्रेस, SC ने शिकायत पर लिया संज्ञान
'अखंड भारत के प्रणेता', सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी ने सरदार पटेल को किया याद
'अखंड भारत के प्रणेता', सरदार पटेल की जयंती पर PM मोदी ने सरदार पटेल को किया याद
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget