एक्सप्लोरर

दिल्ली में मुख्य सचिव से मारपीट: आप MLA जारवाल गिरफ्तार, जानिए घटना की 10 बड़ी बातें

दिल्ली के मुख्य सचिव ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक के दौरान आप विधायक अमानतुल्ला खान और अन्य ने लोगों ने उन पर हमला किया.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित बदसलुकी के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर रात सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटनाक्रम के बाद जहां एक ओर दिल्ली की राजनीति गर्म है तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने बदसलूकी के आरोपों से इंकार किया है.

ABP न्यूज़ इस पूरे मामले को आपको सिलसिलेवार ढंग से बता रहा है.

1. सबसे पहले मंगलवार को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया. मुख्य सचिव ने कहा कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक के दौरान आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जरवाल ने उनके साथ बदसलूकी की.

2. इसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल ने आरोप लगाया कि मुख्य सचिव ने उनके और विधायक अजय दत्त के खिलाफ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया. इस मामले में अजय दत्त ने एलजी से शिकायत कर मुख्य सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

3. इस मामले में नया मोड़ तब आया जब दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह जब वह दिल्ली सचिवालय में एक एलीवेटर के लिए इंतजार कर रहे थे तब कुछ सरकारी कर्मचारियों ने उनके साथ धक्कामुक्की की.

4. मुख्य सचिव से बदसलूकी करने के कारण दिल्ली के अफसरों ने हड़ताल करने का एलान किया. हालांकि बाद में वे पीछे हट गए.

5. इस मामले में दिल्ली IAS एसोसिएशन और दिल्ली सबऑर्डिनेट बोर्ड के अधिकारियों ने एलजी से मुलाकात की और विधायक प्रकाश जरवाल को बर्खास्त करने की मांग की.

6. अफसरों ने कहा कि वे कल से ऑफिस तो जाएंगे लेकिन वहां काम नहीं करेंगे. अधिकारियों ने एलान किया कि जब तक विधायक माफी नहीं मांग लेते हैं तब तक वे काम नहीं करेंगे.

7. आम आदमी पार्टी ने सफाई दी कि ऐसी कोई बदसलूकी नहीं हुई है. इस मामले में आप नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में जब मुख्य सचिव से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि वे सिर्फ एलजी के प्रति जवाबदेह हैं.

8. वहीं मुख्य सचिव के समर्थन में अरविंद केजरीवाल के आवास पर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी के विजेन्द्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अधिकारियों को पूरे सम्मान और निडर हो कर काम करने की आजादी होनी चाहिए.

9. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने भी घटना की निंदा की और कहा कि इस पूरे घटना के पीछे अरविंद केजरीवाल हैं.

10. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव के सभी आरोपों को खारिज किया और इन्हें बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव सरकार के काम में बाधा डाल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget