एक्सप्लोरर

Delhi Air Poluution: विंटर एक्शन प्लान में 3 पहलुओं पर होगा फोकस, जॉइंट एक्शन प्लान बनाने की ज़रूरत- गोपाल राय

दिल्ली में वायु प्रदूषण ठंड के आते ही चुनौती बन जाता है. वहीं, अब दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाने की घोषणा की है.

ठंड का मौसम आते ही दिल्ली में वायु प्रदूषण चुनौती बन जाता है. प्रदूषण से निपटने के लिए इस बार दिल्ली सरकार ने दिल्ली के लिए विंटर एक्शन प्लान बनाने की घोषणा की है. साथ ही केंद्र सरकार द्वारा गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मिलकर एक जॉइंट एक्शन प्लान बनाने की बात भी कही है.

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार के विंटर एक्शन प्लान में किन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और पराली से होने वाले प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्यों से क्या बातचीत की जा रही है.

विंटर एक्शन प्लान में 3 पहलुओं पर होगा फोकस-

गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है लेकिन ठंड के मौसम में काफी गंभीर स्थिति हो जाती है. उस समय जो मौसम की स्थिति होती है उसमें हवा स्थिर हो जाती है और उसकी वजह से वाहनों से होने वाले प्रदूषण, डस्ट पॉल्युशन और खासतौर से पराली का धुआं जो दिल्ली में छा जाता है उससे एक दम घोंटने वाला माहौल पैदा हो जाता है.

विंटर एक्शन प्लान में 3 चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, प्रदूषण से लड़ने के अब तक जो प्रयास हमने किए हैं उन प्रयासों में क्या-क्या कमियां थी, उसको कैसे ठीक किया जाए. दूसरा जनता की सहभागिता कैसे और बढ़ाई जाए और तीसरा पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पराली की समस्या का हल निकालना. उन्होंने ने कहा कि पराली से निजात के लिए पिछले साल हमने दिल्ली में बायो डिकंपोजर का प्रयोग किया, जिसमें किसान का एक पैसा नहीं लगता. सरकार ने छिड़काव किया और उसके 2 फायदे हुए पराली गल गई और किसान के खेत की उर्वरक क्षमता बढ़ाई गई.

गोपाल राय ने कहा कि हम अभी से पराली पर काम करना चाहते हैं क्योंकि कटाई के बाद और बुवाई के बीच में समय बहुत कम होता है. हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में एक संयुक्त अभियान चले दिल्ली एनसीआर से लगे राज्यों के बीच और इसमें केंद्र सरकार एक अहम रोल अदा करे. इसमें एक साझा होलिस्टिक प्लान बनाने की ज़रूरत है जिससे हर मोर्चे पर काम हो. हम दिल्ली की जनता के साथ भी मिलकर काम करेंगे, केंद्र सरकार के साथ भी और अन्य राज्यों के साथ भी क्योंकि यह प्रदूषण की समस्या दिल्ली की अलग समस्या नहीं है.  सामूहिक प्रयास से ही इससे निजात पाया जा सकता है.

केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास हो-

गोपाल राय ने कहा कि हम केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से मीटिंग करेंगे उसमें पराली एक अहम मुद्दा होगी, लेकिन इसके अलावा प्रदूषण के समय में एनसीआर में एंटी डस्ट कैंपेन की सघनता से जरूरत है. जैसे ईंट भट्ठे हैं उन पर कार्रवाई करने की जरूरत है, प्रदूषित बिजली उत्पादन संयंत्र जो आसपास के राज्यों में है उन पर कार्रवाई की ज़रूरत है. इन सभी चीजों से निपटने का एक सामूहिक प्रयास हो और केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करें. एक सहयोगात्मक अप्रोच के साथ काम करना यह आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है.

पराली की समस्या के लिए राज्य सरकारें ज़िम्मेदार-

पड़ोसी राज्यों में लगातार पराली जलाने की घटनाओं को लेकर गोपाल राय ने राज्य सरकारों को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि पराली जलाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है. दिल्ली में हमने प्रयोग किया किसानों का एक पैसा खर्च नहीं हुआ और उसके खेत की उर्वरक क्षमता जो बढ़ गई, तो कोई किसान क्यों नहीं मानेगा. अगर पराली जलाने की कोई घटना घटी तो उसको मॉनिटर क्यों नहीं किया जा सकता है.

बायो डिकंपोजर के उपयोग से इसको अगर हम समय रहते प्रोक्योरमेंट का छिड़काव का सिस्टम बनाएं, अभी सरकार यह पहल करती है तो उसमें किसान के लिए खुशी की बात है. किसान को किसी तरह का एतराज नहीं होगा. पिछले साल जब दिल्ली में हमने यह प्रयोग किया और उसके बाद हरियाणा और पंजाब के अधिकारी आए थे उन्होंने अपनी टीम भेजी थी इसका प्रभाव देखने के लिए.

केंद्र सरकार के अधीन बने जॉइंट एक्शन प्लान-

गोपाल राय ने कहा कि अभी समय रहते सक्रिय होने की जरूरत है. राज्य सरकारों से हम संपर्क में हैं लेकिन जो राष्ट्रीय आयोग बना है वह पहल करें इसके लिए हमने पिटीशन भी वहां दायर की थी सभी रिपोर्ट सबमिट की थी. आयोग ने हमें कहा था इसका थर्ड पार्टी ऑडिट कराइए जो हमने करा दिया है. जल्दी उसकी रिपोर्ट आने वाली है रिपोर्ट आने के बाद हम हम उसको दोबारा सबमिट करेंगे जिसके आधार पर हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार पहल करे.

सकारात्मक माहौल में एक ज्वाइंट एक्शन प्लान बनाना चाहिए कि कौन सी राज्य सरकार क्या काम कर सकती है. दिल्ली को जो सहयोग देने की जरूरत है वह हम दूसरे राज्यों को भी देंगे और दिल्ली में जो काम करने की जरूरत है वह भी करेंगे.

यह भी पढ़ें.

Taliban New Government: अफगानिस्तान में आखिरकार तालिबान की नई सरकार, एक क्लिक में जानें सब कुछ

तालिबान की कैबिनेट पर पाकिस्तान की छाप, जानें- कैसे कटा मुल्ला बरादर का पत्ता और हक्कानी को मिली अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘तथ्यों के बोझ तले गिर रहा सेलेक्टिव आक्रोश...’, CBSE विवाद को लेकर राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का निशाना
‘तथ्यों के बोझ तले गिर रहा सेलेक्टिव आक्रोश...’, CBSE विवाद को लेकर राहुल पर किरेन रिजिजू का निशाना
इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में कई जगहों पर प्रदर्शन- 5 बड़ी बातें
इस्तीफे के बाद दिल्ली के लिए रवाना सिद्दारमैया, राज्यसभा ठुकराया, कर्नाटक में प्रदर्शन- 5 बड़ी बातें
ममता बनर्जी को लगातार दूसरे दिन बड़ा झटका, काकोली घोष दस्तीदार के बाद अब इस नेता ने पार्टी पद से दिया इस्तीफा
ममता को लगातार दूसरे दिन झटका, काकोली घोष दस्तीदार के बाद अब इस नेता का पार्टी पद से इस्तीफा
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल, हरियाणा समेत इन 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष
Digital Detox: क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
Embed widget