एक्सप्लोरर

चीन को हुआ भारत की बढ़ती ताकत का एहसास, रक्षामंत्री राजनाथ ने क्यों कही ये बात?

India-China Relations: गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद से ही एशिया के दो सबसे बड़े मुल्कों भारत और चीन के बीच तनाव है. मगर इन दिनों चीन की भी भाषा बदलती हुई नजर आ रही है.

Rajnath Singh: चीन के मुखपत्र माने जाने वाले ग्लोबल टाइम्स में लिखे गए एक हालिया आर्टिकल में भारत की बढ़ती ताकत को लेकर बात की गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस आर्टिकल का हवाला देते हुए कहा कि चीन भी अब मानने लगा है कि भारत एक प्रमुख वैश्विक आर्थिक खिलाड़ी और रणनीतिक शक्ति के तौर पर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि चीन भी मानता है कि भारत अपनी मजबूत आर्थिक और विदेशी नीतियों के बूते इतनी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है.

दरअसल, ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ ग्लोबल टाइम्स के उस आर्टिकल का जिक्र कर रहे थे, जिसे ग्लोबल टाइम्स में 'What I see about Bharat narrative in India' यानी 'मैं भारत में भारत कथा के बारे में क्या देखता हूं' शीर्षक के साथ लिखा गया था. राजनाथ सिंह ने बताया कि ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया ये आर्टिकल इस बात की तस्दीक करता है कि भारत को लेकर चीन का नजरिया बदलता जा रहा है. 

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री ने कहा, 'ये आर्टिकल भारत के प्रति चीन के बदलते नजरिए को साबित करता है. ऐसा मालूम पड़ता है कि चीनी सरकार ये मानने लगी है कि हमारी आर्थिक और विदेशी नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों ने भारत को एक प्रमुख वैश्विक आर्थिक खिलाड़ी और रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने में मदद की है.' भारत संग चल रहे तनाव के बीच लिखे गए इस आर्टिकल के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन के नजरिए में हो रहे बदलाव की वजह कहीं न कहीं भारतीय सैनिकों के जरिए गलवान घाटी में चीनी सैनिकों को दिया गया मुंहतोड़ जवाब भी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को अब एक कमजोर मुल्क के तौर पर नहीं देखा जाता है, बल्कि इसने खुद को एक बढ़ती ग्लोबल पावर के तौर पर स्थापित किया है. रक्षा मंत्री ने कहा, 'अब ऐसा नहीं है कि भारत को आंख दिखाकर, जो चाहे वो निकल जाए.'

आर्टिकल में क्या लिखा गया है? 

ग्लोबल टाइम्स में आर्टिकल लिखने वाले लेखक का नाम झांग जियाडोंग है, जो फुडान यूनिवर्सिटी में 'सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज' के डायरेक्टर हैं. झांग ने इस आर्टिकल को भारत में अपने दो दौरे के आधार पर लिखा है. उन्होंने लिखा कि पिछले चार साल में भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति में जबरदस्त बदलाव हुए हैं. उन्होंने पाया है कि एक दशक से भी कम समय में भारत मल्टी-बैलेंसिंग से मल्टी-अलाइनमेंट वाला देश बन गया है. 

झांग ने लिखा है कि भारत ने हमेशा से ही खुद को एक वैश्विक शक्ति के तौर पर देखा है. वह धीरे-धीरे इस मल्टीपोलर वर्ल्ड में एक पोल बन रहा है. उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में ऐसे बदलावों की गति कम ही देखने को मिलती है. यहां गौर करने वाली बात ये है कि आमतौर पर चीनी स्कोलर्स भारत के साथ चल रही तनातनी को देखते हुए आलोचना भले आर्टिकल ही लिखते हैं. मगर पहली बार इस तरह सराहना वाला आर्टिकल लिखा गया है.

यह भी पढ़ें: 'जब तक सीमा पर शांति नहीं, तब तक रिश्ते सामान्य नहीं', चीन को लेकर बोला विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget