एक्सप्लोरर

Defamation Case: अब राखी सावंत के खिलाफ समीर वानखेड़े ने दायर किया मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है मामला

Rakhi Sawant Defamation Case: मशहूर एक्टर शाहरुख के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े एनसीबी मुंबई के डायरेक्टर रह चुके हैं.

Sameer Wankhede Defamation Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने वकील काशिफ अली खान के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि दोनों ने उन पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं.   

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, समीर वानखेड़े ने अपने मुकदमे में साल 2023 में एक चैनल के इंटरव्यू का हवाला दिया है जिसमें दावा किया गया कि काशिफ अली खान ऐसे बयान दिए जो जानबूझकर झूठ बोलने वाले और 'मनगढ़ंत, आधारहीन' थे. मुकदमे के मुताबिक, काशिफ अली के बयानों में आरोप लगाया गया है कि समीर वानखेड़े 'मीडिया जुनूनी' हैं और सेलिब्रिटीज को निशाना बनाते हैं. उन्होंने 11 लाख रुपये का हर्जाना और मुआवजा मांगा है. 

समीर वानखेड़े का क्या कहना है?

समीर वानखेड़े ने कहा कि काशिफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इसी तरह की सामग्री पोस्ट की थी, जिसे राखी सावंत ने शेयर किया था. इससे उनकी प्रतिष्ठा को और नुकसान हुआ है. काशिफ अली खान मॉडल मुनमुन धमेचा के वकील हैं, जिन्हें वानखेड़े के नेतृत्व वाली एक टीम ने 2021 में क्रूज ड्रग छापे मामले में गिरफ्तार किया था. 

वकील काशिफ अली खान ने क्या कहा?

इसके अलावा, ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, काशिफ अली खान ने कहा, "कानून कहता है कि जब जनता की भलाई के लिए सच बोला जाता है तो मानहानि नहीं होती है. किसी पब्लिक सर्वेंट के सार्वजिनिक कामों में उसके आचरण या चरित्र के बारे में अच्छी नियत के साथ राय दी जाती है तो मानहानि नहीं होती है." फिलहाल ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है. काशिफ अली खान ने आगे कहा, "इस मामले को कोर्ट में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अगर समीर वानखेड़े साबित कर देंगे कि मानहानि हुई है तो मैं उनको 11 लाख रुपये दे दूंगा."

ये भी पढ़ें: Sameer Wankhede Wife: समीर वानखेड़े की पत्नी को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तानी नंबरों से आ रहे भद्दे मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget