एक्सप्लोरर

'अरेंज्ड हलाला' के खिलाफ दारुल उलूम का फतवा, कहा- ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए

दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर कहा है कि 'एरेंज्ड हलाला' इस्लामिक नहीं है और ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए. बता दें कि हलाला में एक तलाकशुदा महिला को फिर से अपने पति से शादी करने के लिए किसी दूसरे मर्द से शादी करके उससे तलाक लेना होता है.

नई दिल्ली: दारुल उलूम देवबंद ने एक फतवा जारी कर कहा है कि 'एरेंज्ड हलाला' इस्लामिक नहीं है और ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए. दरअसल, मोहम्मद उस्मान जो देवबंद के निवासी हैं उन्होंने हलाला को लेकर दारुल उलूम से सवाल किया था. उनके सवाल के जवाब में दारुल उलूम की एक पैनल ने कहा,' तलाक देने की सूरत में कई बार कुछ मर्द पहले ही यह निर्णय ले लेते हैं कि उसकी पत्नी को किसके साथ हलाला करना है ताकि वह दोबारा उनसे शादी कर सके. इस्लाम इस काम को पसंद नहीं करता और इसे शर्मनाक मानता है.'

फतवा में साफ कहा गया है, "अगर किसी औरत को तीन तलाक दिया जाता है तो उसे अधिकार है कि वह किसी दूसरे मर्द से निकाह कर सकती है. अगर दूसरा पति भी उसे तलाक देता है तो उसे अपने पहले पति से इद्दत यानी एक निश्चित समय तक घर पर रहने के बाद शादी करने का अधिकार है. किसी महिला को पहले पति से शादी करने के लिए अरेंज्ड हलाला करवाना गलत है."

बता दें कि महिलाओं की तरफ से ऐसी शिकायत मिली थी कि उन्हे तलाक के बाद हलाला करने के लिए मजबूर किया जाता है. दारुल उलूम के इस फतवा का कई मुस्लिम संगठन और एनजीओ ने स्वागत किया है. समाज सेविका रेहाना अदीब ने इस फतवे पर कहा," इस तरह के फतवे के बारे में सुनकर अच्छा लगा. दारुल उलूम का यह फतवा मुस्लिम समाज को सही दिशा देगा.

आखिर क्या है हलाला? अगर कोई पति अपनी पत्नी को पूरी तलाक (तलाक-ए-मुगल्लज़ा) यानी तीन तलाक दे देता है तो अब पति अपनी उस बीवी से दोबारा शादी नहीं कर सकता. याद रहे कि ये तीन तलाक तीन महीने में दिए जाए या एक ही बार में तीन तलाक दे दिए गए हों. पूरी तलाक का मतलब है कि अब उस महिला और पुरुष के बीच दोबारा शादी नहीं हो सकती... और अब ये पुरुष और महिला किसी दूसरे से शादी करने को आज़ाद हैं. नियम ये है कि महिला ने किसी दूसरे शख्स से शादी की और फिर उससे तलाक हो गया या पति मर गया तो अब महिला फिर से किसी दूसरे शख्स से शादी करने को आज़ाद है. और अब औरत अपने पहले पति से भी शादी कर सकती है. हां! शर्त ये भी रखी कि ये महज़ इत्तेफाक़ होना चाहिए. यानी कोई महिला जानबूझकर दूसरे शख्स से शादी करे और फिर तलाक लेकर पहले पति से शादी करना चाहे तो ऐसा नहीं हो सकता. अब इसे लेकर देवबंद ने फतवा दिया है और साफ-साफ कहा है कि अरेंज्ड हलाला गैर इस्लामिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget