एक्सप्लोरर

श्रीनगर में सेना ने 50 बेड वाला कोविड अस्पताल की शुरू किया, आम नागरिकों का होगा मुफ्त इलाज

अस्पताल के लिए दवाइयां, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सेना के अस्पताल से दिया गया है. जबकि मरीज कब और कितने भर्ती करने है इसका फैसला जिला प्रशासन के पास होगा.

जम्मू-कश्मीर: कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारतीय सेना सिविलियन प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है. आज श्रीनगर में सेना के चिनार कोर ने 50 बेड वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत की है. जिसमें सेना के जवानों के परिवारों और आम नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा. 

श्रीनगर के मुख्यालय के ब्रिगेडियर के अनुसार, यह 50 बेड वाला अस्पताल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कोविड कोर्डिनेशन यूनिट के साथ मिलकर काम करेगा. यहां पर उपचार की सभी सेवाओं के साथ-साथ खाने पीने और कपड़े भी मुफ्त दिए जाएंगे. सेना ने इससे पहले बडगाम के रंगरेठ में 250 बेड के कोविड सेंटर और बारामुल्ला के सरहद के पास 20 बेड वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत की थी. इसके साथ-साथ DRDO की तरफ से गुरुवार को श्रीनगर के खंमोह में 500 बेड के अस्पताल की स्थापना की है. श्रीनगर में बनाए गए इस नए अस्पताल में 10 वेंटीलेटर बेड, 20 हाई डेनिस्टी यूनिट और 20 ऑक्सीजन बेड है.  

सेना के 92 बेस अस्पताल के प्रमुख ब्रिगेडियर (मेडिकल) के अनुसार, अस्पताल के लिए दवाइयां, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ सेना के अस्पताल से दिया गया है. जबकि मरीज कब और कितने भर्ती  करने है इसका फैसला जिला प्रशासन के पास होगा. श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अजाज अस्साद के अनुसार, इस नए अस्पताल के बनने से जिले में कोरोना से लड़ी जा रही जंग में और ज्यादा मदद मिलेगी. सेना समय-समय पर इस तरह के कदम उठाकर आम लोगों और प्रशासन दोनों की मदद हमेशा से ही करती आयी है.

कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका के चलते प्रदेश सरकार अपने स्वस्थ सेवाओं को हर हाल में तैयार रखने की कोशिश कर रही है. इसमें किसी भी संगठन और विभाग की तरफ से दिए जाने वाली मदद को खुले दिल से स्वीकार भी कर रही है.

ये भी पढ़ें-

LAC पर तैनात सैनिकों को मिली खास यूनिफॉर्म, ग्लास शील्ड के साथ डंडा, हेलमेट और रायट-गिएर भी मिला

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- पाकिस्तान समेत सभी देशों के साथ 'सामान्य' दोस्ताना संबंध चाहते हैं हम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget