एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases: क्या आने वाली है कोरोना की लहर? एक दिन में 12 हजार से ज्यादा मामले, बजी खतरे की घंटी

Coronavirus Cases In India: देश भर में कोविड के बढ़ते मामलों ने लोगों और सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है. देश भर में एक दिन में कोविड के 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किया गए हैं.

COVID-19 Cases In India: देश में कोविड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं, एक दिन में ही कोविड के देशभर में 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. जिसने खतरे की घंटी बजा दी है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार (20 अप्रैल) को कोविड के 12591 केस दर्ज किए गए हैं जोकि कल के मुकाबले में 20 प्रतिशत से अधिक का उछाल है. 

सवाल उठ रहे हैं कि क्या देश में नई कोविड की लहर दस्तक देने वाली है. कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए तो ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं. देश भर में इस समय कोविड के कुल 65286 एक्टिव मामले हैं. तो वहीं दिल्ली में गुरुवार को देश भर में सबसे ज्यादा 1,767 कोविड के मामले रजिस्टर्ड किए गए हैं जोकि कल के मुकाबले आए कोविड केस के लगभग दोगुने मामले हैं. 

दिल्ली में कुल कितने मामले रजिस्टर किए गए?

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1,767 नये मामले सामने आये, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शहर में संक्रमण दर 28.63 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से और छह लोगों की मौत होने के बाद यहां महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,578 हो गई है. दिल्ली में मंगलवार को कोविड के 1,537 नये मामले सामने आए थे, जबकि संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

मुंबई में कितने मामले रजिस्टर किए गए?

महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,100 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी. बुलेटिन में कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,58,393 हो गई, जबकि संक्रमण से चार लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,489 हो गई है. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,102 हो गयी है.

इससे पहले, मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 949 नए मामले सामने आए थे जबकि छह मरीजों की मौत हुई थी. राजधानी मुंबई में बुधवार को 234 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 1,112 मरीजों के ठीक होने से संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 80,03,802 हो चुकी है.

ये भी पढ़ें : Stampede in Yemen capital: यमन की राजधानी सनआ में रमजान के दौरान बांटी जा रही थी ज़कात, भगदड़ में 79 की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget