एक्सप्लोरर

Covid-19: भारत भी शुरू करेगा प्लाज़्मा ट्रीटमेंट का ट्रायल, दो दिनों में जारी होगी प्रोटोकॉल गाइडलाइन

महत्वपूर्ण है कि विभिन्न देशों में प्लाज़्मा ट्रीटमेंट पर काम हो रहा है. इसके तहत कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज़ों का वह रक्त प्लाज़्मा रोगियों को दिया जाएगा जिसमें इस महामारी के खिलाफ एंटीबॉडीज़ मौजूद हैं.मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के तहत बनने वाली एन्टीबॉडी एक प्राकृतिक दवा है, जो किसी भी संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रोकथाम कर करती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के इलाज में अब भारत भी प्लाज़्मा ट्रीटमेंट यानी कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज़ों के खून में मौजूद एंटीबॉडी से उपचार के क्लीनिल ट्रायल शुरू करने जा रहा है. इस कड़ी में अगले दो दिनों के भीतर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद अपना प्रोटोकॉल गाइडलाइन जारी कर देगा. साथ ही इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी भी ली जा रही है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनोज मुरहेकर ने बताया कि प्लाज़्मा ट्रीटमेंट के क्लीनिल ट्रायल के लिए फिलहाल केरल को आईसीएमआर ने इजाजत दी है. साथ ही राज्य सरकार ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से भी मंजूरी ले रही है. देश में इस उपचार पद्धति के क्लीनिल ट्रायल के लिए आईसीएमआर एक प्रोटोकॉल जल्द ही जारी करेगा. साथ ही डीसीजीआई की मंजूरी भी ली जा रही है. हालांकि क्लीनिल ट्रायल के तहत यह उपचार केवल उन मरीज़ों को दिया जाएगा जो वेंटिलेटर पर हैं.

महत्वपूर्ण है कि विभिन्न देशों में प्लाज़्मा ट्रीटमेंट पर काम हो रहा है. इसके तहत कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज़ों का वह रक्त प्लाज़्मा रोगियों को दिया जाएगा जिसमें इस महामारी के खिलाफ एंटीबॉडीज़ मौजूद हैं.

गौरतलब है कि मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के तहत बनने वाली एन्टीबॉडी एक प्राकृतिक दवा है, जो किसी भी संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रोकथाम कर करती है. शरीर में किसी वायरस या बाहरी संक्रमण के खिलाफ बनी एन्टीबॉडी उसे कोशिकाओं पर जुड़ने से रोकती हैं. वायरस चूंकि किसी कोशिका से जुड़ने के बाद ही मल्टीप्लाय होता है. लिहाज़ा उसे रोकने का यह प्राकृतिक और प्रभावी तरीका होता है और घर न मिलने से वायरस नष्ट हो जाता है.

नोवेल कोरोना वायरस से फैली कोविड-19 महामारी भी सार्स का ही एक रूप है. ऐसे में माना जा रहा है कि सार्स की तरह इस रोग से भी ठीक हो जाने वाले लोगों में आमतौर पर इसके खिलाफ एन्टीबॉडी करीब साल भर तक सक्रिय रहती हैं. लिहाज़ा फिर से संक्रमित होने के मामले काफी कम हैं.

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट  

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget