एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: अब 9 की जगह 6 महीने बाद ही लगवा सकते हैं बूस्टर डोज, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा फैसला

अबतक कोरोना वैक्सीन के दो डोज पूरे होने के 9 महीने बाद ही कोई प्रिकॉशन डोज ले सकता था लेकिन ग्लोबल प्रैक्टिस और वैज्ञानिक आधार पर अब इसे 9 महीने से घटा कर 6 महीने करने का फैसला लिया गया है. 

Covid-19 Vaccination: केंद्र सरकार (Central Government) ने कोरोना (Covid-19) की प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) के गैप को कम करने का फैसला लिया है. अब दूसरे डोज के बाद की प्रिकॉशन डोज आप 9 महीने की बजाए 6 महीने बाद ही ले सकते हैं. ये फैसला नेशनल टेक्निकल एडवाइजर ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के साइंटिफिक एविडेंस और ग्लोबल प्रैक्टिस स्टडी के आधार पर लिया गया है.

अब तक कोरोना की वैक्सीन के दो डोज पूरे होने के 9 महीने या 39 हफ्तों के बाद ही कोई भी प्रिकॉशन डोज ले सकता था. लेकिन दुनियाभर के ग्लोबल प्रैक्टिस और वैज्ञानिक आधार पर अब इसे 9 महीने से घटा कर 6 महीने करने का फैसला लिया गया है. 

वैक्सीन को लेकर कोविन प्लेटफॉर्म में क्या बदलाव किए गए?
पिछले साल 28 दिसंबर को केंद्र सरकार ने 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज लेने का फैसला किया था लेकिन अब वैक्सीन लेने के 6 महीने बाद ही प्रिकॉशन डोज ली जा सकती है. इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिवों को चिट्ठी लिखी है. वहीं इसको लेकर कोविन प्लेटफार्म में बदलाव भी किए गए हैं.

भारत में अब तक कितने लोगों को लगी है वैक्सीन?
भारत (India) में अब तक कुल 1,98,31,81,839 वैक्सीन डोज (Vaccine) दी जा चुकी है. जिसमे से 4,79,73,759 लोगों को प्रिकॉशन डोज (Precaution Dose) दी गई है. इसमें 57,93,380 हेल्थ केयर वर्कर, 1,06,30,456 फ्रंटलाइन वर्कर है. वहीं 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 34,54,432 लोगो को, 45 से 59 साल आयु वर्ग में 28,03,798 लोगों को और 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 2,52,91,693 लोगों प्रिकॉशन डोज लग चुकी है. 

पीटी ऊषा और इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया, पीएम मोदी ने दी बधाई

New GST Rates: 18 जुलाई से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें, होने लगा है सरकार के फैसले का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget