एक्सप्लोरर

पीटी ऊषा और इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया, पीएम मोदी ने दी बधाई

Rajya Sabha: जानीमानी एथलीट पीटी ऊषा, संगीतकार इलैयाराजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म निर्देशक वी विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया है.

Rajya Sabha: जानीमानी एथलीट पीटी ऊषा और संगीतकार, गीतकार और गायक इलैयाराजा को राज्यसभा के लिए मनोनित किया गया है. धर्मस्थल मंदिर के प्रशासक वीरेंद्र हेगड़े और फिल्म निर्देशक वी. विजयेंद्र प्रसाद को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी बधाई दी है.

चारों ही दिग्गज दक्षिण भारतीय राज्यों से ताल्लुक रखते हैं. इस कदम को दक्षिण भारत की जानी मानी हस्तियों को मान्यता देने और वहां पहुंच बनाने के सत्तारूढ़ बीजेपी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है.

आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले विजयेंद्र प्रसाद बाहुबली के लेखक हैं और डायरेक्टर एसएस राजमौली के पिता हैं. इन्होंने RRR, सलमान खान की बजरंगी भाईजान, मणिकर्णिका, थलाईवी जैसी मूवी की स्क्रीन राइटिंग की है.

पी टी उषा और संगीतकार इलैयाराजा केरल से हैं. समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े कर्नाटक से हैं. बीजेपी कर्नाटक को छोड़कर दक्षिणी राज्यों में पारंपरिक तौर पर मजबूत नहीं है.

पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने अलग-अलग ट्वीट में इन हस्तियों को बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली पी.टी. उषा जी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से पहचाना जाता है, हालांकि, पिछले कई वर्षों में उभरते एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम भी उतना ही सराहनीय है. राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर उन्हें बधाई.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इलैयाराजा की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. उनका कार्य भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है. उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है, वह सामान्य पृष्ठभूमि से आये और बहुत कुछ हासिल किया. खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है.’’

हेगड़े के लिए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ मुझे धर्मस्थल मंदिर में पूजा अर्चना करने और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में उनके कार्यो को देखने का मौका मिला . वे निश्चित तौर पर संसदीय कार्यवाही को समृद्ध बनायेंगे. ’’

विजयेंद्र प्रसाद की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे रचनात्मक दुनिया से दशकों से जुड़े रहे और उनके कार्य भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं और इसकी वैश्विक छाप रही है.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन चार हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है, उनका अपने अपने क्षेत्रों में शानदार करियर रहा है तथा उन्हें उनके योगदान के लिये राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है. 

RCP Singh Resigns: जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नकवी के इस्तीफे के बाद मोदी कैबिनेट में एक भी मुसलमान मंत्री नहीं, संसद में भी बीजेपी का कोई मुस्लिम सदस्य नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
छात्रों के प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर की बात
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget