एक्सप्लोरर

New GST Rates: 18 जुलाई से लागू होंगी जीएसटी की नई दरें, होने लगा है सरकार के फैसले का विरोध

इन सामानों पर 5 फीसदी या 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगाए जाने की संभावना है. जीएसटी दर को लेकर औपचारिक ऐलान जल्द होने की संभावना है. जीएसटी की दर 5 फीसदी हो या 12 फीसदी, इन वस्तुओं के दाम बढ़ना तय है.

GST Council Meeting New Rates For Diary Products: पिछले महीने 28 और 29 तारीख को चंडीगढ़ में हुई जीएसटी काउंसिल की 47वीं बैठक में कई ऐसे सामानों पर जीएसटी (GST) लगाने या बढ़ाने का फैसला किया गया. जिसका असर आटा और डेयरी से जुड़े पैक्ड सामानों के दाम पर पड़ना तय है. बैठक में सबसे अहम फैसला ये लिया गया कि प्रि-पैक्ड और प्रिलेबल्ड (पहले से पैक और नाम लिखा हुआ) सामानों को उन सामानों की सूची से बाहर किया जाए जिन पर अभी जीएसटी (GST) नहीं लगता है. यानी इन सामानों को जीएसटी के दायरे में ले लाने का फैसला हुआ है. इन सामानों में आटा, दही, लस्सी और छाछ जैसी वस्तुओं को भी शामिल किया गया है.

इन सामानों पर 5 फीसदी या 12 फीसदी की दर से जीएसटी लगाए जाने की संभावना है. जीएसटी दर को लेकर औपचारिक ऐलान जल्द होने की संभावना है. जीएसटी की दर 5 फीसदी हो या 12 फीसदी, इन वस्तुओं के दाम बढ़ना तय है. इसके अलावा अस्पतालों में ₹5000 से ज्यादा कीमत वाले कमरों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का भी फैसला किया गया.

होटलों पर कितने फीसदी लगाया गया है टैक्स?
साथ ही, होटलों में ₹1000 से ज्यादा वाले कमरे पर भी 5 फीसदी टैक्स लगाया गया है. बैंक चेक पर जीएसटी शून्य प्रतिशत से बढ़ाकर 18 फ़ीसदी कर दिया गया है. बागडोगरा हवाई अड्डा और उत्तर पूर्वी राज्यों के अन्य हवाई अड्डों से आने वाले और वहां जाने वालों के लिए हवाई यात्रा थोड़ी और महंगी हो जाएगी क्योंकि इन यात्राओं पर पहले जीएसटी नहीं लगती थी .वैसे इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने वालों के लिए राहत की बात ज़रूर है क्योंकि इकोनॉमी क्लास की यात्रा पर जीएसटी की छूट पहले की तरह जारी रहेगी.

एलईडी लैंप और प्रिंटिंग में काम आने वाली स्याही पर कितनी बढ़ी जीएसटी?
इसके अलावा, एलईडी लैंप (LED Lamp) और लिखने, पेंटिंग और प्रिंटिंग में काम आने वाले स्याही पर भी जीएसटी की दर (GST Rates) को 12 फ़ीसदी से बढ़ाकर 18 फ़ीसदी किया गया है. जीएसटी की बढ़ी दर को लेकर अब देश भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं. कांग्रेस (Congress) इस बढोत्तरी को लेकर देशव्यापी आंदोलन करने जा रही है तो वहीं दूध के व्यवसाय में लगे कुछ संगठन भी इसका विरोध कर रहे हैं.

Shiv Sena Chief Whip: शिवसेना सांसदों में बगावत की आहट? उद्धव ठाकरे ने लोकसभा में बदला पार्टी का चीफ व्हिप

Udaipur Murder Case: मोहम्मद गौस और रियाज के कितने मददगार? उदयपुर हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget