एक्सप्लोरर

COVID 19: स्वदेशी Covaxin के तीसरे फेज के ट्रायल की घोषणा हुई, भारत का सबसे बड़ा ह्यूमन ट्रायल होगा

भारत बायोटेक ने बताया कि कौवैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का ट्रायल अच्छा रहा था. पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में करीब एक हजार वॉलंटियर्स को ये वैक्सीन दी गई थी.

नई दिल्ली: कोरोना की वैक्सीन बनाने में जुटी भारत बायोटेक ने आज कोवैक्सीन (COVAXIN)  के तीसरे चरण के परीक्षणों की शुरुआत की घोषणा की है. तीसरे चरण में इस वैक्सीन का ट्रायल करीब 26 हजार वॉलंटियर्स पर किया जाएगा. ये भारत में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आयोजित होने वाला सबसे बड़ा ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल है. भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर तैयार की है.

परीक्षण के दौरान वॉलंटियर्स को लगभग 28 दिनों के भीतर दो इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन दिए जाएंगे. परीक्षण डबल ब्लाइंड कर दिया गया है जिससे कि इन्वेस्टिगेटर, प्रतिभागियों और कंपनी को यह पता नहीं होगा कि किस समूह को सौंपा गया है. इसमें वॉलंटियर्स को कोवैक्सीन या प्लेसीबो दिया जाएगा.

भारत बायोटेक ने बताया कि वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल अच्छा रहा था. पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में करीब एक हजार वॉलंटियर्स को यह वैक्सीन दी गई थी. ट्रायल के दौरान सेफ्टी और इम्यूनोजेनिसिटी पाई गई थी. इस परीक्षण में भाग लेने के इच्छुक स्वयंसेवकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. ये मल्टिसेंटर थर्ड फेस ट्रायल भारत में 22 जगहों में होगा.

कहां-कहां आयोजित होगा ट्रायल

नई दिल्ली- एम्स

पटना- एम्स

भुवनेश्वर - IMS SUM अस्पताल

नई दिल्ली- गुरु तेज बहादुर अस्पताल

मुंबई- ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे अस्पतालों का समूह

गुंटूर- गुंटूर मेडिकल कॉलेज

भोपाल- गांधी मेडिकल कॉलेज

अहमदाबाद- GMERS मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल

उत्तर प्रदेश- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

हैदराबाद- निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

रोहतक- पंडित भागवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय

गोवा- रेडकर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र

गुवाहाटी- चिकित्सा विज्ञान का गुवाहाटी संस्थान

फरीदाबाद- ईएसआईसी अस्पताल

मुंबई- लोकमान्य तिलक म्युनिसिपल जनरल हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज (सायन हॉस्पिटल)

नागपुर- राठे अस्पताल

पुदुचेरी- एमजी मेडिकल कॉलेज, श्री बालाजी विद्यापीठ

बेंगलुरू- वैदेही चिकित्सा विज्ञान संस्थान

विजाग- किंग जॉर्ज हॉस्पिटल

भोपाल- पीपुल्स यूनिवर्सिटी

कोलकाता- आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटरिक डिजीज

चेन्नई- लोक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय, टेनमपेट

Moderna का कोरोना वायरस वैक्सीन लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी पाया गया- प्रारंभिक विश्लेषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'शक्ति का संतुलन जरूरी, पावर का मतबल दूसरों की मदद', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देश भर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
EXPLAINED: विरोध-प्रदर्शनों के बीच जानिए कब-किन तरीकों से सरकार आपका सोशल मीडिया कंटेंट हटा सकती है
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget