एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में नहीं थम रही संक्रमण फैलने की रफ्तार, शनिवार को 2600 से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 60 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 48 हजार हो गई है. शनिवार को महाराष्ट्र में 2608 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. अब तक 13404 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है.

मुम्बईः कोरोना महामारी देश में लगातार बढ़ती जा रही है. मौजूदा समय में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. यहां अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या ने 48 हजार के करीब हो गई है. शनिवार को महाराष्ट्र में 2608 नए मामले सामने आए हैं. वहीं अब तक 13,404 लोगों को इलाज के बाद घर भेजा जा चुका है.

शनिवार को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की ओर दी गई जानकारी में बताया गया कि अब तक प्रदेश में 47 हजार 910 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं शनिवार को 2 हजार 608 नए मामले सामने आए हैं. शनिवार को कोरोना से मरने वालों की संख्या 60 रही और 821 लोगों को इलाज के बाद ठीक पाए जाने पर घर भेज दिया गया है. राज्य में अब तक 1577 लोग कोरोना के संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं.

महाराष्ट्र पुलिस के 1,671 कर्मी कोरोना से संक्रमित, 18 की मौत

राज्य में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी महाराष्ट्र पुलिस गंभीर रूप से इस महामारी की चपेट में है. महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक एक अधिकारी समेत कम से कम 18 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक विभाग के 174 अधिकारियों और 1 हजार 497 अन्य कर्मचारियों समेत 1 हजार 671 कर्मी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में संक्रमण और इससे हुई मौत के सर्वाधिक मामले मुंबई पुलिस में सामने आए हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक कोविड-19 से ग्रसित कम से कम 42 पुलिस अधिकारी और 499 कांस्टेबल उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं.

कोरोना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को राज्य में कोविड-19 के हालात को लेकर समीक्षा बैठक की है. इस मुद्दे पर पिछले आठ दिन में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी. राकांपा ने ट्वीट किया कि पार्टी के महाराष्ट्र इकाई प्रमुख और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और मुख्य सचिव अजय मेहता भी बैठक में मौजूद थे.

राउत ने दिन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और उसके बाद बैठक हुई, जिसे राजभवन के एक बयान में 'शिष्टाचार भेंट' बताया गया. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख राज्य में चरणबद्ध तरीके से आर्थिक गतिविधियां और राज्य के अंदर ही सड़क परिवहन दोबारा शुरू किए जाने पर जोर दे रहे हैं. इसके साथ ही पवार आयात-निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों और विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने भी जोर दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः

घर वापसी के लिए मुंबई में मजदूरों की भारी भीड़

ताजा आंकड़े: देश में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 6654 नए मामले सामने आए, अबतक 3720 लोगों की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
इस्लामिक NATO जैसा बना नया गुट, 3 मुस्लिम देशों ने की डील, क्या है मक्का एग्रीमेंट
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?
PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष-काकोली ने शेयर की तस्वीर, क्या दिया संकेत?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget