एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: हमला करके तीन लोगों को मार देने वाले टाइगर को मिली उम्रकैद की सज़ा

मध्य प्रदेश में एक टाइगर के बार-बार इंसानों पर हमला करने और तीन लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी टाइगर को उम्रकैद की सज़ा दी गई है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक टाइगर के बार-बार इंसानों पर हमला करने और तीन लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है. आरोपी टाइगर को उम्रकैद की सज़ा दी गई है. कान्हा नेशनल पार्क से पकड़े गए इस टाइगर को अब भोपाल के वन विहार में रखा गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस टाइगर को जंगल में रहने के कई मौके दिए गए, लेकिन वह लगातार बस्ती में पहुंच कर इंसानों पर हमले करता रहा. इस टाइगर को इंसानों के लिए खतरनाक घोषित कर दिया गया है. इसलिए अब यह ज़िंदगीभर 2019 NTCA गाइडलाइंस के तहत कैद में रहेगा.

तीन लोगों की हत्या का आरोपी है टाइगर

पांच साल के इस मेल टाइगर ने 2018 अगस्त से दिसंबर के बीच महाराष्ट्र के चंद्रपुर से मध्य प्रदेश के बैतूल तक करीब 510 किलोमीटर का सफर तय किया था. इस बीच इसने तीन लोगों पर हमला करते हुए उन्हें जान से मार दिया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने 10 दिसंबर 2018 को इसे पकड़ लिया था. अधिकारियों ने इसे कान्हा नेशनल पार्क में एक पिंजड़े में रखा था.

अब वन विहार में रहेगा टाइगर

अब इस आदमखोर टाइगर को वन विहार में रखा जाएगा. इस वक्त वन विहार में कुल 14 टाइगर हैं, जिनमें से सिर्फ चार टाइगर को ही बाहर घूमने की इजाज़त है. वन विहार की निदेशक कमलिका मोहंता ने बताया कि इस आदमखोर टाइगर को रविवार को यहां शिप्ट किया गया है.

इस कारण इंसानों पर हमले कर रहा था टाइगर

कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एल. कृष्णामूर्ति ने कहा कि इस बाघ को बैतूल से दो बार पकड़ा गया. हमने उसे जंगलों में रहने के कई मौके दिए, लेकिन वह बार-बार आदमखोर होकर लोगों पर हमले करता रहा. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि उसका जन्म महाराष्ट्र के चंद्रपुर पॉवर स्टेशन के पास हुआ था, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं.

24 घंटे अधिकारियों की निगरानी में रहेगा टाइगर

जानकारी के मुताबिक, इस टाइगर को 31 जनवरी, 2019 को STR में भेजा गया था और 1 फरवरी को उसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया था. वन अधिकारियों ने इस पर 24 घंटे नज़र रखी. इसके बाद 22 फरवरी, 2019 को इसे फिर पकड़ कर STR वापस ले जाया गया. वहां यह बाहर भटकता रहा और तब अधिकारियों ने यह फैसला किया कि इसे एक पिंजड़े में ही रखना उचित रहेगा.

कोरोना वायरसः अहमदाबाद में 47 साल के एक और पुलिसकर्मी की संक्रमण से मौत, अब तक 5 पुलिसकर्मी ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget