एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 511 हुई, अबतक 10 की मौत

केन्द्र सरकार ने वायरस पर नियंत्रण के लिये लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. एम्स ने आज से अगले आदेश तक विशेष सेवाओं समेत ओपीडी, सभी नये और पुराने मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का आदेश जारी किया है.

नई दिल्ली: भारत में जानलेवा कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 511  हो गई है. कल 103 मरीज सामने आए. अब तक वायरस से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 100 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. यहां दो लोगों की मौत हुई है. महाराष्ट्र के बाद केरल में 60 लोग संक्रमित हैं, जबकि यहां एक भी मौत नहीं हुई है. इस जानलेवा वायरस को रोकने के लिए 30 राज्य लॉकडाउन कर दिए गए हैं. पंजाब, महाराष्ट्र औऱ चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगाया गया है.  दिल्ली में भी कर्फ्यू जैसी सख्ती है.

बाकी राज्यों का क्या है हाल?

कर्नाटक में 33 लोग संक्रमित है, जबकि एक की मौत हो चुकी है. उत्तर प्रदेश में 30 लोग इससे संक्रमित हैं. दिल्ली में 29 संक्रमित हैं, एक की मौत हो चुकी है. गुजरात में 29 संक्रमित और एक की मौत हुई है. हिमाचल में भी 3 संक्रमित हैं और एक की मौत हुई है. महाराष्ट्र में 89 संक्रमित और 2 की मौत हुई. पंजाब में 21 संक्रमित और एक की मौत हो चुकी है. पश्चिम बंगाल में 7 संक्रमित और एक की मौत हुई.

बता दें कि केन्द्र सरकार ने वायरस पर नियंत्रण के लिये लागू पाबंदियों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. कोरोना वायरस से दुनियाभर में 14,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को कर्फ्यू लागू कर दिया. ऐसा बड़ा कदम उठाने वाला देश का यह पहला राज्य है. लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे, इसलिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू की घोषणा की. इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं पर पाबंदी रहेगी.

लॉकडाऊन का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं कुछ लोग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने के लिये कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का सही ढंग से पालन हो रहा है क्योंकि उन्होंने ध्यान दिया है कि कुछ लोग इसका गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं. दिल्ली,महाराष्ट्र,  झारखंड और नगालैंड ने राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है, जबकि बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई जिलों में भी ऐसी ही घोषणा की जा चुकी है. केरल, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्य पहले ही आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर चुके हैं.

लॉकडाउन का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई समेत देशभर के 80 जिलों में ट्रेन और अंतर-राज्यीय बस सेवाएं 31 मार्च तक निलंबित होने से लोगों की यात्रा और आवाजाही पर पाबंदी लगी है. केंद्र ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है. पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. मुंबई में बस सेवाएं बंद की गईं हैं और जिलों की सीमाएं भी सील की गईं हैं.

रेल के बाद हवाई सेवा पर भी रोक

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है. आज रात 12 बजे से उड़ानों पर रोक लगाई है. हालांकि, कार्गो फ्लाइट पर पाबंदी लागू नहीं होगी. एयरलाइंस को आज रात 12 बजे से पहले अपने गंतव्य पर उतरने के लिए योजना बनानी होगी. रेल सेवा पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है. महामारी कोरोना वायरस ने अब देश की रेल और हवाई सेवा दोनों पर ब्रेक लगा दिया है.

कोरोना वायरस के मद्देनजर आज से एम्स में ओपीडी बंद

एम्स ने आज से अगले आदेश तक विशेष सेवाओं समेत ओपीडी, सभी नये और पुराने मरीजों का रजिस्ट्रेशन बंद करने का आदेश जारी किया है. इससे पहले एम्स ने कोविड 19 महामारी पर नियंत्रण के लिये अपने संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर 23 मार्च से मरीजों का नियमित वाकइन ओपीडी रजिस्ट्रेशन अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया था. एम्स ने शुक्रवार को कहा था कि सभी गैर जरूरी सर्जरी और उपचार स्थगित करने का फैसला लिया गया है. इसमें निर्देश दिया गया था कि 21 मार्च से सिर्फ जीवनरक्षक आपात सर्जरी ही की जायेंगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों और चिकित्सा शिक्षा संस्थानों से उचित संख्या में वेंटिलेटर और उच्च प्रवाह वाले आक्सीजन मास्क खरीदने को कहा है. इसके साथ ही अस्पताल परिसरों में भीड़ कम से कम रखने के लिये कहा गया है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: ABP न्यूज़ के सवाल पर बोले WHO के निदेशक- भारत के कदम पर निर्भर करेगा महामारी का भविष्य

Coronavirus Update: जानिए, देश और दुनिया में क्या क्या हुआ, सरकारों ने क्या फैसले किए हैं

चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान, बताई पहली प्राथमिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget